बलरामपुर: कमलापुर 11 वर्षीय नाबालिग बच्चों से कराया जा रहा था काम, ट्रैक्टर पलटने से तीन बच्चे घायल।

Samwad Chhattisgarh

✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/

बलरामपुर: कमलापुर में 11 से 12 वर्षीय नाबालिग बच्चों से धड़ल्ले से कराया जा रहा था काम, ट्रैक्टर पलटने से तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल प्राथमिक उपचार के बाद किया गया अंबिकापुर रेफर।

बलरामपुर जिले के कोरंधा थाना क्षेत्र अंतर्गत कमलापुर स्थित एक ईंट भट्ठे में नाबालिग बच्चों से काम कराए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार लगभग 11 से 12 वर्ष आयु के तीन बच्चे ईंट भट्ठे में ईंट ढुलाई का कार्य कर रहे थे हर जगह d खाने को मिलता है बच्चे बच्चियों से कार्य करवाते हुए लेकिन श्रम विभाग रहते हैं मौन।

ट्रैक्टर में कार्य करने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में रितेश (पिता- राधवा), रुस्तम (पिता- लल्लू) और अभिनंदन (पिता- बुधवा) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे ट्रैक्टर के माध्यम से ईंट लोड कर निकल रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक नाली पार करते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रैक्टर में सवार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

इस घटना ने क्षेत्र में नाबालिग बच्चों से मजदूरी कराए जाने के मामले पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कम उम्र के बच्चों से ईंट भट्ठे जैसे कठिन और जोखिम भरे कार्य कराए जाने को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।
फिलहाल मामले को लेकर प्रशासनिक जांच और संबंधित जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग उठने लगी है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

Share This Article