बलरामपुर,, होली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए थाना बलरामपुर में आयोजित की गई शांति समिति की बैठक।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

होली त्योहार को ध्यान में रखते हुए थाना बलरामपुर में आयोजित की गई शांति समिति की बैठक ।

होली में नशे का सेवन कर वाहन चलाने वालो तथा तीन सवारी बैठकर दोपहिया वाहन चलाने वालो पर की जाएगी सख्त कार्यवाही


        मुखौटे के विक्रय पर रहेगी पूर्ण प्रतिबंध ।


डीजे संचालकों को भी दी गयी है सख्त चेतावनी, डीजे बजाने पर की जाएगी संचालक के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही


विवरण- दिनांक 26/02/2026 को आगामी होली त्योहार को ध्यान में रखते हुए श्रीमान कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी बलरामपुर एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार जिले के कानून व्यवस्था के दृष्टिगत थाना बलरामपुर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई थी इस दौरान होली में संभावित कानून व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा करने के उपरांत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्णय लिए गए जिसमे विशेषकर होली के दिन दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाकर हुड़दंग करने वालों, नशे का सेवन कर वाहन चलाने वालों एवं डीजे बजाने वाले संचालकों पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। साथ ही होली जे दौरान मुखौटे के उपयोग पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगी, मुखौटे की बिक्री करने वाले दुकानदारों पर भी इस दौरान वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। शांति समिति की बैठक तहसीलदार बलरामपुर एवं थाना प्रभारी बलरामपुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी जिसमे क्षेत्र के सम्माननिय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share This Article