बलरामपुर ,,कुसमी गणतंत्र दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को मनाई गई एक शाम शहीदों के नाम।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

बलरामपुर।
बलरामपुर जिले के विकासखंड कुसमी में 25 जनवरी को देश के अमर शहीदों और महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। यह कार्यक्रम प्रशासनिक स्तर पर बड़े ही धूमधाम और भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं फूल-माला अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई।

इसके पश्चात देश की आज़ादी और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी शहीदों एवं महापुरुषों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) करुण डहरिया ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने की अपील की। और 16 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी को शपथ भी दिलाई।


कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों की छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और मनमोहक कला प्रदर्शन किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रभावित होकर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरामुनि निकुंज द्वारा सभी प्रतिभागी छात्राओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से कुसमी थाना प्रभारी विरासत कुजूर और उप निरीक्षक दीपक बड़ा अपने समस्त पुलिस स्टाफ के साथ मौजूद रहे। वहीं जनपद पंचायत कुसमी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक पाण्डे, तहसीलदार पारस शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी स्कूलों के छात्र-छात्राएँ एवं नगरवासी भारी संख्या में शामिल हुए, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति और शहीदों के सम्मान से ओत-प्रोत नजर आया।

एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम ने न केवल शहीदों को श्रद्धांजलि दी, बल्कि नई पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम और बलिदान की भावना से जोड़ने का भी कार्य किया।

इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में
नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत,
नगर पंचायत उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल,
जनपद अध्यक्ष बसंती भगत,
जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी,
संजय जायसवाल, प्रदीप गुप्ता, पारसनाथ पाल, देवशाय भगत, इंदर निकुंज,,सीजे प्रजापति,संजीता नाग,
मंडल अध्यक्ष शशि टोप्पो,
एम.डी. शमीम, राकेश भारती ,शकील अंसारी, सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में सभी स्कूलों के छात्र-छात्राएँ एवं नगरवासी भारी संख्या में शामिल हुए, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति और शहीदों के सम्मान से ओत-प्रोत नजर आया।
“एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम ने न केवल शहीदों को श्रद्धांजलि दी, बल्कि नई पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम और बलिदान की भावना से जोड़ने का भी कार्य किया।

Share This Article