बलरामपुर,,कुसमी मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना केंद्रीय बजट,

Samwad Chhattisgarh

प्रधान संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

कुसमी मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना केंद्रीय बजट, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बताया मजबूत कदम।

बलरामपुर जिले के कुसमी मंडल में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्रीय बजट 2026 की प्रस्तुति को सामूहिक रूप से सुनने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मंडल अध्यक्ष श्री शशि टोप्पो की अध्यक्षता में कार्यक्रम की हुई आयोजन।

मंडल प्रभारी श्री गौरी शंकर अग्रवाल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकत्र होकर केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट भाषण को ध्यानपूर्वक सुना और इसके विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह केंद्रीय बजट आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और अधिक सशक्त करने वाला है। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की भावना के अनुरूप तैयार यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के हितों को केंद्र में रखकर बनाया गया है, जो देश की समग्र प्रगति को नई दिशा देगा।
मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी श्री गौरी शंकर अग्रवाल जी ने अपने संबोधन में कहा कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ रोजगार सृजन, बुनियादी ढांचे के विकास और सामाजिक कल्याण योजनाओं को गति देगा। उन्होंने कहा कि बजट में किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए किए गए प्रावधान आने वाले समय में भारत को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाएंगे।
उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार के इस जनहितकारी बजट की सकारात्मक बातों को आम जनता तक पहुँचाएं, ताकि लोग सरकार की योजनाओं और नीतियों से सीधे जुड़ सकें।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बजट को लेकर उत्साह और संतोष व्यक्त किया तथा इसे देश के विकास के लिए ऐतिहासिक और दूरदर्शी बजट बताया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल प्रभारी गौरी शंकर अग्रवाल,मो.शमीम जिलाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बलरामपुर,,मंडल अध्यक्ष शशि टोप्पो,, महामंत्री बालेश्वर राम,,उपाध्यक्ष माधुरी लकड़ा,,मंडल मंत्री राजेश्वर गुप्ता,, सीजे प्रजापति,, नसरूल्लाह खान,,पार्षद पारस पाल ,(पारे),, लरंग,हीरामणि प्रजापति,, इस्तेखार खान,,  भगवती,,सतेंद्र  एक्का,, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Share This Article