प्रधान संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/9111740798

एसपी वैभव बैंकर के दिशा निर्देश पर एसडीओपी आशीष कुमार कुंजाम के मार्गदर्शन पर एक्सीडेंट कम करने कुसमी थाना प्रभारी विरासत कुजूर की टीम के द्वारा सख्त चेकिंग अभियान जारी।

बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान पुलिस अधीक्षक (एसपी) वैभव बैंकर के दिशा-निर्देश एस डी ओ पी आशीष कुमार कुंजाम के मार्गदर्शन पर किया गया संचालित l
कुसमी थाना प्रभारी विरासत कुजूर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुख्य चौक-चौराहों और प्रमुख मार्गों पर नियमित रूप से वाहनों की जांच की जा रही है। अभियान के तहत दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन के पंजीयन प्रमाणपत्र (आरसी) की जांच की जा रही है। वहीं चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की सघन जांच की जा रही है।
पुलिस का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना और दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करना है। बिना हेलमेट वाहन चलाने, सीट बेल्ट का उपयोग न करने और आवश्यक दस्तावेज साथ न रखने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई और समझाइश भी दी जा रही है।
थाना प्रभारी विरासत कुजूर ने बताया कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और सुरक्षित ड्राइविंग को प्राथमिकता दें।
पुलिस प्रशासन की इस पहल को स्थानीय लोगों का समर्थन भी मिल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि नियमों का पालन ही सुरक्षित यात्रा की कुंजी है और सभी के सहयोग से ही दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।
थाना प्रभारी विरासत कुजूर ने कहा कि एक्सीडेंट ना हो नशे की हालत में लोग ड्राइविंग ना करे वाहनों की सभी दस्तावेज लेकर सभी तरह की समझाइश दी जा रही और अवैध गतिविधि पर हमेशा हमारी नजर और प्रयास रहेगी जारी।
