बलरामपुर,,लाइवलीहूड कॉलेज,बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम हुई आयोजित।

Samwad Chhattisgarh

प्रधान संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कलेक्टर  राजेंद्र कटारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ  नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन व जिला कार्यक्रम अधिकारी  विस्मिता पाटले के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लाइवलीहूड कॉलेज, बलरामपुर में
बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान सरपंचों को बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बालिकाओं को लैंगिक समानता, 181 सखी वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पॉक्सो अधिनियम, साइबर अपराध, बाल श्रम, बाल विवाह तथा गुड टच–बैड टच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।
इस अवसर पर विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई, जिससे बालिकाओं एवं समाज में उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़े। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन शामिल हुए।

Share This Article