बलरामपुर,,क्लस्टरवार जन समस्या निवारण शिविर को लेकर शंकरगढ़ में अधिकारियों की बैठक।

Samwad Chhattisgarh

✍🏻✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻✍🏻

क्लस्टरवार जन समस्या निवारण शिविर को लेकर शंकरगढ़ में अधिकारियों की बैठक

1 से 7 अक्टूबर तक आयोजित होंगे शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण

शंकरगढ़ विकासखंड में ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2026 तक क्लस्टरवार जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

शिविरों के सफल संचालन को लेकर आज 30 सितंबर 2026 को जनपद पंचायत शंकरगढ़ के सभाकक्ष में विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

यह बैठक कलेक्टर महोदया श्रीमती संजय चंदन त्रिपाठी एवं मुख्य कार्यपालन जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज के निर्देशानुसार आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम अनुविभागीय अधिकारी अनमोल विवेक कुमार टोप्पो एवं जनपद पंचायत सीईओ मुख्य कार्यपालन अधिकारी वेद प्रकाश पाण्डे द्वारा विकासखंड के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जन समस्या निवारण शिविर के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग, उद्यानिकी विभाग, कृषि विभाग, राजस्व विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE), स्वास्थ्य विभाग, पशुधन विभाग, वन विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग (PWD), जल संसाधन विभाग (WRD), आदिम जाति कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

        ग्रामीणों की समस्याओं का होगा समाधान

बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि क्लस्टरवार आयोजित होने वाले जन समस्या निवारण शिविरों में संबंधित विभाग अपने-अपने विभागीय स्टॉल एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहें। ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा जिन मामलों का मौके पर समाधान संभव हो, उनका तत्काल निराकरण किया जाए।

साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने, लंबित प्रकरणों का निराकरण करने तथा ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

अधिक से अधिक ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आगामी शिविरों में ग्रामीणों एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों की अधिक से अधिक उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा ग्रामीणों को शिविर की तिथि, स्थान और उपलब्ध सेवाओं की जानकारी समय पर देने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अधिकारियों ने कहा कि जन समस्या निवारण शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना तथा शासन-प्रशासन को सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाना है।

प्रशासन द्वारा सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ शिविरों का संचालन करने और ग्रामीणों को अधिक से अधिक शासकीय सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इससे विकासखंड के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्थानीय स्तर पर ही विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान की सुविधा मिल सकेगी।

Share This Article