बलरामपुर,,रघुनाथ नगर पुलिस ने महिला के साथ शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को भेजा जेल।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/9111740798


जिला बलरामपुर रामानुजगंज  28/सितंबर/2025

आरोपी कुमार मंगलम उर्फ करण कुशवाहा पिता घनश्याम उम्र 24 साल ग्राम सरना, थाना रघुनाथनगर, जिला बलरामपुर रामानुजगंज


अपराध क्रमांक 126 /2025 धारा 69 बीएस

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया पीड़िता के द्वारा थाना रघुनाथनगर उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि जिसमें आरोपी कुमार मंगलम उर्फ करण कुशवाहा पिता घनश्याम उम्र 24 साल ग्राम सरना के द्वारा वर्ष 2019 से लगातार पीड़िता को शादी करने का प्रलोभन व झांसा देकर प्रवंचना पूर्वक लगातार शारीरिक संबंध स्थापित कर शारीरिक शोषण किया है।

पीड़िता के शिकायत पर थाना प्रभारी रघुनाथनगर द्वारा घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर उनके मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना रघुनाथनगर में अपराध क्रमांक 126 /2025 धारा 69 बीएस कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपी कुमार मंगलम उर्फ करण कुशवाहा को अपराध कायमी के कुछ ही घंटे पश्चात गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया तत्पश्चात जेल दाखिल कराया गया है

Share This Article