संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/9111740798

थाना राजपुर बलरामपुर रामानुजगंज 24/अक्टूबर/2025

नाम आरोपी – अनिल कुजूर आ० स्व० चन्द्रप्रकाश कुजूर जाति उरांव उम्र 39 वर्ष निवासी पहाडखडुवा थाना राजपुर जिला बलरामपुर रामानुजगंज छ०ग०
विवरण मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ननकू आ० भोगला जाति पहाडी कोरवा उम्र 55 वर्ष निवासी पहाडखडुवा थाना राजपुर के रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में प्रार्थी ननकू पहाडी कोरवा दिनांक 28.08.2025 के सुबह करीब 06.00 बजे अपने घर से बाहर निकल कर देखा कि घर के बाहर जहां पर अपनी 02 रास बैल मवेशी को बांधकर रखा था जिसमें से इसका 01 रास बैल नही है तब उसका पता तलाश कर रहा था तो इसको पता चला कि इसके 01 रास वैल को आरोपियो के द्वारा घर से जंगल में ले जाकर मार डाले हैं तथा आरोपियो के द्वारा प्रार्थी के बैल को मारकर उसके मांस को आपस में बाट कर खा गये है। प्रकरण में दौरान विवेचना आरोपी भूला पहाडी कोरवा तथा राजेश पहाडी कोरवा को पूर्व में गिर० कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है तथा प्रकरण के फरार आरोपी अनिल कुजूर का पता तलाश कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ किया गया जो जुर्म घटित करना स्वीकार किया है। आरोपी अनिल कुजूर के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना सबुत पाये जाने से आरोपी अनिल कुजूर को दिनांक 24.10.2025 को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 206/2025
धारा 325 बीएनएस एवं छ 0ग० कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 10 के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
