संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/9111740798

रामानुजगंज ,,NDPS act के तहत 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

रामानुजगंज पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में end to end कार्यवाही करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल!
अब तक कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
नाम आरोपी – तूफानी पासवान पिता प्रसिद्ध पासवान उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 06 रामानुजगंज थाना रामानुजगंज ।
संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पूर्व में पुलिस अधीक्षक महोदय बलरामपुर के द्वारा नशे का कारोबार करने वालो के ऊपर नजर रखने एवं संलिप्त पाए जाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके तारतम्य में दिनांक 12.10.2025 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी मंटू सोनी पिता प्रमोद सोनी उम्र 21 वर्ष निवासी रामानुजगंज को रिंग रोड रामानुजगंज में नशे का इंजेक्शन और टेबलेट बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश करते हुए पकड़कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अल्प्राजोलम टेबलेट 210 नग, रेक्सोजेसिक इंजेक्शन 07 नग, एविल इंजेक्शन 05 नग गवाहों के समक्ष जप्त कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार प्रकरण में end to end कार्यवाही करते हुए नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त एवं आरोपी मंटू सोनी को अवैध नशीला इंजेक्शन एवं टैबलेट की सप्लाई करने वाले गोदारमना झारखंड निवासी दिलीप उर्फ भलटू गुप्ता पिता मनोज गुप्ता उम्र 25 वर्ष , रमेश कश्यप पिता महेश कश्यप उम्र 49 वर्ष निवासी रामानुजगंज को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है , नशे की दवा के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपी तूफानी पासवान पिता प्रसिद्ध पासवान निवासी रामानुजगंज का फरार हो गया था जिसे दिनांक 19.11.2025 को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 170/2025 धारा 21(c) NDPS act के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया, अब तक प्रकरण में 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
