बलरामपुर,,सामरी पुलिस ने सेरेगंदाग कर्मा आखरा में खूनी खेल खेलने वाले आरोपी को भेजा जेल।

Samwad Chhattisgarh

✍🏻✍🏻संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻✍🏻

आरोपी उदय नगेसिया, निवासी सेरेनगदाग, थाना सामरी, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज

   पिता से हुई विवाद लेकिन बेटे पर उतारा गुस्सा।

प्रार्थी सुनील कुमार आज दिनांक 22.09.2026 को थाना सामरी में उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया की बिती रात गांव सेरंगदाग के अखरा नामक स्थान पर करमा पूजा किया गया जिसमें गांव के काफी लोग उपस्थित थे,  सुबह लगभग 9:00 बजे प्रार्थी के बड़े पिताजी शीतल नगेसिया से गांव का उदय नगेसिया विवाद करने लगा तब अखरा में उपस्थित लोग शीतल नगेसिया को उसके घर पहुंचा दिए उसके बाद आरोपी उदय नगेसिया भी अपने घर चला गया और थोड़ी देर बाद अपने घर से टांगी लेकर आया और शीतल नगेसिया के पुत्र गेड़वा उर्फ भोटना नगेसिया के गर्दन के नीचे टांगी से हत्या करने के नियत से वार कर दिया जिससे भोटना के गर्दन के नीचे पीठ में गहरा चोट लग गया। आरोपी द्वारा आहत के पीठ में पुनः टांगी से वार किया गया जो मौके पर उपस्थित लोगों के द्वारा आरोपी को पकड़ लिया गया।

प्रार्थी की सूचना रिपोर्ट पर थाना सामरीपाठ में अपराध क्रमांक  33/2026 धारा 109 बीएनएस दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी उदय नगेसिया, निवासी सेरेगंदाग, थाना सामरी, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज को विधिवत गिरफ्तार कर किया गया। जिसे  न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विजय कुमार दुबे, सहायक उप निरीक्षक आनंद मसीह तिर्की आरक्षक अजय कुमार, संजय पटेल और ओमकार रजक का महत्वपूर्ण योगदान रहा है

Share This Article