बलरामपुर,,सामरी नाबालिक के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाला नाबालिक को सामरी पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर।

Samwad Chhattisgarh

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर 9111740798


थाना-सामरीपाठ बलरामपुर रामानुजगंज 25/अक्टूबर/2025  

बलरामपुर,,सामरी नाबालिक के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाला नाबालिक को सामरी पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर।


थाना सामरी में उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि माह जनवरी 2025 में थाना सामरी क्षेत्र का नाबालिक अपचारी बालक के द्वारा नाबालिक लड़की से इंस्टाग्राम के जरिये बातचीत शुरू हुई, ग्राम सामरी बाजार में दोनों की मुलाकत हुई, दोनो मार्केट में घुमे फिर दोनो चाची के घर ग्राम गये वहां दोनो रात्रि का खाना खाकर वही सो गये  अपचारी बालक नाबालिक लड़की को  तुमको पसंद करता हूँ, तुमसे शादी करूंगा कहकर पहली बार शारीरिक संबंध बनाया दिनांक 29.09.2025 को विधि से संघर्षरत बालक नाबालिक लड़की के गांव आया और नाबालिक बालिका को शादी करने का झांसा देकर बहला फुसला कर भगा ले जाकर पत्नि बनाकर अपने घर में रखकर कई बार गलत काम (बलात्कार) किया है

प्राथी के रिपोर्ट पर विधि से संघर्षरत बालक के विरूद्व गुम इंसान क्रमांक 05/2025  एवं अप.क्र. 78/2025 धारा 137(2),87,64 भा.न्या. सं. एवं पाक्सों एक्ट की धारा 4.6 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपचारी बालक को तलब कर पूछताछ में विधि से संघर्षरत बालक के विरूद्ध सदर धारा का अपराध घटित करने का सबूत पाये जाने से विधि से संघर्षरत बालक को विधिवत न्यायिक रिमांड पर किशोर न्याय बोर्ड भेजा जा रहा है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, स.उ.नि. आनन्द मसीह तिर्की, आरक्षक आदित्य कुजूर, ओमकार रजक धर्मेन्द्र सोनी, रविन्द्र कुमार भगत म.आर. शबनम आदि कार्यवाही शामिल रहे।

Share This Article