बलरामपुर,,छत्तीसगढ़ राज्य में आरटीओ ई-चालान से संबंधित स्कैम सामने आ रहे,परिवहन विभाग ने सतर्क रहने की अपील।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

              फर्जी ई-चालान से रहे सावधान

    अधिकारीक वेबसाईट से ही करें चालान की जांच

          परिवहन विभाग ने सतर्क रहने की अपील

बलरामपुर, 29 दिसम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य में आरटीओ ई-चालान से संबंधित स्कैम सामने आ रहे हैं, जिसमें विभागीय वेबसाईट का क्लोन पेज बनाकर ई-चालान के माध्यम से लोगों को ट्रैफिक नियम तोड़ने के बारे में गलत तरीके से डराने वाले संदेश/मैसेज के माध्यम से लिंक भेजकर आम लोगों की व्यक्तिगत जानकारी और जमा खाते से पैसे चुरा लेते है।
परिवहन विभाग द्वारा आम लोगों से अपील की गई है कि ऐसी धोखाधड़ी से बचने के लिए मैसेज लिंक (जैसे डॉट एपीके फाईल/किसी व्यक्तिगत नंबर से भेजे गये मैसेज लिंक जैसे https://lnk.ink/dgeg2 पर क्लिक न करें। अपने वास्तविक चालान की जांच करने के लिए अधिकारिक विभागीय वेबसाईट echallan.parivahan.gov.in  पर जाकर ई-चालान के पेज पर पे ऑनलाईन पर क्लिक कर चालान नंबर एवं कैप्चा कोड डालकर गेट डिटेल पर क्लिक कर मोबाईल ओटीपी डालकर चालान विवरण संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
पुलिस एवं परिवहन के प्रवर्तन अमले द्वारा जब भी ई-चालान किया जाता है। पंजीकृत मोबाईल में संबंधित को टेक्स्ट मैसेज अधिकारिक वेबसाईट https://echallan.parivahan.gov.in के माध्यम से ही भेजे जाते हैं। कभी भी किसी अजनबी को ऑनलाईन पैसे का भुगतान न करें, और अपने खाते से किसी भी लेने देन से सावधान रहें। किसी भी धोखेबाज कॉल, संदेश या ऐप के संबंध में निकट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

Share This Article