बलरामपुर,, बेटा ने ही किया अपने पिता की हत्या ,कुसमी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/9111740978


थाना कुसमी बलरामपुर रामानुजगंज 25.अक्टूबर.2025

कुसमी पुलिस ने अपने पिता की हत्या करने वाले हत्यारे बेटे को किया गिरफ्तार भेजा जेल।



दिनांक 24/10/25 को थाना कुसमी पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम रेहड़ा में राकेश राम नाम के लड़के ने मारपीट कर अपने पिता पतेश्वर राम की हत्या कर दी है। सूचना पर थाना कुसमी में उपरोक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी पुत्र की पतातलाश की जा रही थी।

मामले में विवेचना दौरान आज दिनांक 25/10/25 को आरोपी राकेश राम को थाना कुसमी पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने उपरोक्त धारा सदर का अपराध घटित करना स्वीकार करते हुए बताया कि आरोपी का दिनांक 22/10/2025 की रात करीब 10/30 बजे अपने  पिता पतेश्वर से घरेलू बात पर झगड़ा हो गया था, झगड़े के दौरान गुस्से में आरोपी राकेश राम ने हाथ मुक्का एवं घर में रखे डंडे से पिता पतेश्वर राम के साथ मारपीट किया तथा पिता को घर पर छोड़ कर भाग गया। बीच बचाव में आरोपी की मां झालों बाई को भी चोटें आई हैं। घटना के अगले दिन दिनांक 23/10/2025 को डर के कारण झालो बाई ने मृतक पतेश्वर का ईलाज नहीं करवाया तथा 23/10/2025 से 24/10/2025 की दरम्यानी रात्रि अंदरूनी चोटों के कारण पतेश्वर की मृत्यु हो गई। आरोपी राकेश राम को आज दिनांक 25/10/2025 को विधिवत अपराध क्रमांक– 90/2025 धारा 103(1) BNS के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Share This Article