संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/9111740798

राजपुर,अवैध रेत उत्खनन व परिवहन करते पाए जाने पर अनुविभागीय अधिकारी एवं राजस्व की टीम ने 01 टीपर वाहन किया जब्त।
बलरामपुर, 21 नवम्बर 2025/ कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने जिले में खनिज के अवैध उत्खनन को रोकने के लिए उत्खनन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं खनिज विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। जिसके तहत् राजस्व टीम द्वारा अवैध उत्खनन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर श्री देवेंद्र प्रधान के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा अवैध उत्खनन व परिवहन करने वालों पर कार्यवाही की गई। टीम के द्वारा ग्राम सिंगचौरा में महान नदी में रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पाए जाने पर टीपर वाहन को जब्त किया गया है। इस दौरान तहसीलदार श्रीमती कावेरी मुखर्जी, पटवारी सहित राजस्व की टीम मौजूद रही।
