बलरामपुर,,पुलिस अधीक्षक बलरामपुर  द्वारा श्री हिम्मत सिंह के कंधे में स्टार लगाकर निरीक्षक के पद पर किया गया पदोन्नत।

Samwad Chhattisgarh

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/

   जिला बलरामपुर रामानुजगंज 31/अक्टूबर/2025

साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक श्री हिम्मत सिंह शेखावत हुए निरीक्षक के पद पर पदोन्नत

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर  द्वारा श्री हिम्मत सिंह के कंधे में स्टार लगाकर निरीक्षक के पद पर किया गया पदोन्नत

पुलिस मुख्यालय नया रायपुर द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के माध्यम से उप निरीक्षक श्री हिम्मत सिंह शेखावत को निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है, पदोन्नति आदेश जारी होने पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विश्वदीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को  पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर के सभागार में निरीक्षक श्री हिम्मत सिंह शेखावत की स्टार सेरेमनी का आयोजन किया गया, स्टार सेरेमनी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री कमलेश्वर भगत के द्वारा निरीक्षक श्री हिम्मत सिंह शेखावत के कंधे में स्टार लगाकर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया।  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षक श्री हिम्मत सिंह को पदोन्नति पश्चात उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई, साथ ही पुलिस विभाग द्वारा प्रदत्त दायित्वों का निर्वहन बेहतर तरीके से किये जाने हेतु शुभकामनाएं दी गई है।

स्टार सेरेमनी के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विश्व दीपक त्रिपाठी, उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री कमलेश्वर भगत डीएसपी हेडक्वार्टर श्री प्रमोद किस्पोट्टा साइबर सेल की पूरी टीम एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article