बलरामपुर,,महिला स्टाफ नर्स के साथ अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले।आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/


थाना रघुनाथनगर बलरामपुर रामानुजगंज 17/अक्टूबर/2025

अपराध क्रमांक- 139/ 2025 धारा- 221 224 296 351( 2 ) बीएनएस

आरोपी सिंह लाल अगरिया पिता रोसे उम्र 42 साल ग्राम रमेशपुर, थाना रघुनाथनगर, जिला बलरामपुर रामानुजगंज

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/दिनांक 16/अक्टूबर 2025 को प्रार्थीया श्रीमती राजकली आयाम जो की सीएचसी रघुनाथनगर में स्टाफ नर्स के पद पर पदस्थ है के द्वारा इस आशय का लिखित आवेदन पेश किया गया की घटना दिनांक 16/10/2025 के शाम 3:30 बजे आरोपी सिंह लाल अगरिया ग्राम रमेशपुर, थाना राजनाथनगर के द्वारा अपने भाई के इलाज में देर हो रहा बोल कर शराब के नशे में महिला स्टाफ नर्स के साथ अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए अस्पताल जैसे संवेदनशील शासकीय संस्थान में 2 घंटे तक बाधा उत्पन्न किया गया हैं।

घटना के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विश्व दीपक त्रिपाठी सर व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर श्री रामअवतार ध्रुव के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रार्थीया की सूचना पर थाना रघुनाथ नगर में अपराध क्रमांक- 139/ 2025 धारा- 221 224 296 351( 2 ) बीएन एस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सिंह लाल अगरिया पिता रोसे उम्र 42 साल ग्राम रमेशपुर को आज दिनांक 17.10.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है जहां से आरोपी को जेल दाखिल किया गया है।

Share This Article