बलरामपुर,,युवा पत्रकार अली रजा ने ईद के मौके पर देशवासियों को दी दिल से मुबारकबाद।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

युवा पत्रकार अली रजा ने ईद के मौके पर देशवासियों को दी दिल से मुबारकबाद…

बलरामपुर (चांदो)

जन दरबार न्यूज़ के जिला ब्यूरो रिपोर्टर अली रजा ने ईद-उल-फितर के पाक मौके पर देशवासियों को दिली मुबारकबाद पेश की है।

उन्होंने अपने खास संदेश में कहा कि ईद सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि मोहब्बत, इंसानियत और भाईचारे का खूबसूरत पैगाम है। यह दिन हमें नफरत भूलकर एक-दूसरे के करीब आने और दिलों को जोड़ने की सीख देता है।

अली रजा ने अपील करते हुए कहा कि इस मुबारक मौके पर जरूरतमंदों की मदद करें, खुशियां बांटें और समाज में अमन-चैन और सौहार्द को मजबूत बनाएं।

उन्होंने देशवासियों के लिए दुआ करते हुए कहा कि यह ईद हर घर में खुशियां, बरकत और तरक्की लेकर आए और सभी की जिंदगी को रोशन करे।

Share This Article