बलरामपुर,, युवा कांग्रेस ने बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ किया जोरदार विरोध प्रदर्शन, बिल जलाकर जताई नाराजगी।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/

बलरामपुर,, में युवा कांग्रेस ने बिजली बिल जलाकर सरकार को दिया संदेश किया जमकर विरोध।


बलरामपुर में युवा कांग्रेस ने बिजली दरों में लगातार बढ़ोतरी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृजेश यादव के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए और बिजली विभाग के सामने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

कार्यकर्ताओं ने बिजली बिल जलाकर अपनी नाराजगी जताई और कहा कि विष्णु देव साय की सरकार में आम जनता पर बिजली दरों का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। हर महीने दरों में बढ़ोतरी से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार परेशान हैं।

बृजेश यादव ने प्रदर्शन के दौरान कहा-“हम जनता की आवाज़ को सरकार तक पहुँचाने के लिए यह विरोध कर रहे हैं। बिजली की बढ़ती दरों से आम लोगों की परेशानियाँ बढ़ रही हैं।”

प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने सरकार से तत्काल बिजली दरों में सुधार करने और आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डालने से रोकने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से मौजूद जिला कांग्रेस के महामंत्री अशोक सिंह (राजू) पूर्व NSUI जिलाध्यक्ष रूपेश यादव, नन्हेलाल गुप्ता, जनपद सदस्य समीर सिंह देव, छोटू बंगाली, समरबहादुर सिंह, छोटू जायसवाल, जीत गुप्ता, रूपेश सिंह, हबीबुल्लाह अंसारी, रोशन मिंज, सहित सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहे।

Share This Article