बलरामपुर,बलरामपुर पुलिस ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने वाला आरोपी को डाल्टनगंज,  झारखंड से किया गया गिरफ्तार।

Samwad Chhattisgarh

संपादक, जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़

बलरामपुर,,पुलिस की एक्शन,फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने वाला आरोपी को डाल्टनगंज,  झारखंड से किया गया गिरफ्तार। बारेसाड़, जिला लातेहार, झारखंड का रहने वाला आरोपी

अपराध क्रमांक 81/2025 धारा 66(C), 67, 67(A) आईटी एक्ट एवं पृथक से जोड़ी गई धारा 74, 75, 76, 79 BNS एवं 12 पॉक्सो एक्ट

गिरफ्तार आरोपी का नाम – आशुतोष राज पिता शैलेंद्र गुप्ता उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम बरेसाड़ थाना बरेसाड़ जिला लातेहार झारखंड

विवरण – थाना बलरामपुर क्षेत्र में निवासरत प्रार्थी दिनांक 17/06/2025 को थाना बलरामपुर उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग बहन का फोटो एवं वीडियो किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर वायरल किया जा रहा है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बलरामपुर में अपराध क्रमांक 81/2025 धारा 66(C), 67, 67(A) आईटी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान प्रकरण की पीड़िता अवयस्क होना पाए जाने पर पृथक से 74, 75, 76, 79 BNS एवं 12 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गयी है। प्रकरण की विवेचना के दौरान साइबर सेल के माध्यम से आवश्यक तकनीकी जानकारी एवं अज्ञात आरोपी के संबंध में पुष्टिकृत जानकारी प्राप्त कर आरोपी का पहचान किया गया। तत्पश्चात प्रकरण के आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय बलरामपुर श्री वैभव बैंकर के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विश्वदीपक त्रिपाठी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बलरामपुर श्री याकूब मेनन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बलरामपुर निरीक्षक भापेन्द्र साहू के नेतृत्व में विशेष टीम तैयार कर आरोपी के संभावित ठिकाने पर रवाना किया गया था। आरोपी की पतासाजी के दौरान आरोपी आशुतोष राज पिता शैलेंद्र गुप्ता उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम बरेसाड़ थाना बरेसाड़ जिला लातेहार झारखंड को डाल्टनगंज झारखंड से पकड़कर थाना बलरामपुर लाया गया। आवश्यक विवेचना कार्यवाही पश्चात पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दिनांक 21/07/2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहाँ से न्यायिक रिमांड प्राप्त कर जिला जेल रामानुजगंज दाखिल कराया गया है।

संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक भापेंद्र साहू थाना प्रभारी बलरामपुर, प्रधान आरक्षक शिपक शर्मा, आरक्षक राधे श्याम यादव एवं उपनिरीक्षक हिम्मत सिंह प्रभारी सायबर सेल के महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Share This Article