संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/9111740798

जिला बलरामपुर रामानुजगंज दिनांक 28/09/2025
महिला से छलपूर्वक शादी करने का विश्वास दिलाकर बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
महिला विरुद्ध अपराध के मामले में थाना बलरामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

गिरफ्तार आरोपी का नाम – राजेश कुमार टंडन पिता राम किशुन टंडन उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम सुंदरकेरा थाना अभनपुर जिला रायपुर।
अपराध क्रमांक 133/2025 धारा 64(2)(h), 64(2)(m), 296, 352(3), 115(2) BNS
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27/09/2025 को थाना बलरामपुर क्षेत्रांतर्गत निवासरत महिला के द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज करवायी कि आरोपी राजेश कुमार टंडन पिता राम किशुन टंडन उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम सुंदरकेरा थाना अभनपुर जिला रायपुर के द्वारा स्वयं को अविवाहित बताकर पीड़िता को विश्वास दिलाने के लिए मंदिर में उसके मांग में सिंदूर भरकर व जयमाला पहनाकर शादी करने का प्रपंच कर दिसंबर 2022से मार्च 2025 तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाकर कई बार बलात्कार किया गया है। पीड़िता के रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना बलरामपुर में अपराध क्रमांक 133/2025 धारा 64(2)(h), 64(2)(m), 296, 352(3), 115(2) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी राजेश कुमार टंडन के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी राजेश कुमार टंडन को रायपुर से अभिरक्षा में लेकर थाना बलरामपुर लाया गया जहाँ आवश्यक विवेचना कार्यवाही पूर्ण कर विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला जेल रामानुजगंज भेजी जा रही है।
