बलरामपुर,,जिला पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने किया पुलिस लाईन बलरामपुर में शस्त्र पूजन।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/


जिला बलरामपुर रामानुजगंज 02/अक्टूबर/2025

विजयादशमी पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने किया पुलिस लाईन बलरामपुर में शस्त्र पूजन।


बलरामपुर। बृहस्पतिवार, 02 अक्टूबर 2025 को विजयादशमी पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री वैभव बैंकर (भापुसे) ने  पूर्व परम्परा के अनुसार पुलिस लाईन बलरामपुर में विधि विधान से शस्त्र पूजन करते हुये मॉ दुर्गा की आरती की गई। शस्त्र पूजन के उपरान्त एसपी बलरामपुर ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी।


इसी प्रकार विजयादशमी के अवसर पर बलरामपुर रामानुजगंज जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारियों के द्वारा भी थाना चौकी परिसर में शस्त्र हथियारों पर पुष्प और तिलक लगाकर मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से शस्त्र पूजा की गई।


इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विश्र्व दीपक त्रिपाठी, उप पुलिस अधीक्षक मो. याकूब मेनन, श्री कमलेश्वर भगत, श्री प्रमोद किस्पोट्टा रक्षित निरीक्षक श्री विमलेश कुमार देवांगन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय व रक्षित केंद्र बलरामपुर के पुलिस बल उपस्थित रहे।

Share This Article