बलरामपुर,,कुसमी पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Samwad Chhattisgarh

Sampadek jasim khan samwad chhatigarhh news kusmi balrampur/9111740798

कुसमी जिला बलरामपुर रामानुजगंज 30/अगस्त/2025

अपराध क्रमांक 75/2025,  धारा- 64,296 बी.एन.एस

आरोपी बुधन राम पिता स्वः ठिर्रा राम उम्र 34 वर्ष सा. सिविलदाग काटासारू थाना कुसमी जिला बलरामपुर रामानुजगंज


मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता के द्वारा दिनांक 29.08.2025 को थाना कुसमी में उपस्थित आकर इस आशय का रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 9/08/2025 को रात्रि करीब 10 बजे में बाथरूम करने घर से बाहर निकली थी उसी समय आरोपी बुधन राम जबरन मेरा हाथ बांह पकड़कर खींच कर गरना लोहार के बाड़ी में ले जाकर मेरे साथ जबरजस्ती गलत काम बलात्कार किया है मैं अपने लोक लज्जा के डर से रिपोर्ट करने नहीं आयी थी, जो कल दिनांक 28/08/2025 को आरोपी बुधन मुझे फिर से गाली गुप्ता किया है।

पीड़िता कि रिपोर्ट पर थाना कुसमी में अपराध क्रमांक 75/2025,  धारा- 64,296 बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।थाना प्रभारी कुसमी द्वारा प्रकरण के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री वैभव बैंकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विश्व दीपक त्रिपाठी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी श्री ईम्मानुएल लकड़ा को अवगत कराकर उनके निर्देशन में विवेचना दौरान मामले के आरोपी बुधन राम पिता स्वः ठिर्रा राम उम्र 34 वर्ष सा. सिविलदाग काटासारू थाना कुसमी जिला बलरामपुर रामानुजगंज को तत्काल कार्यवाही करते हुए हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर दिनांक 30.08.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि डाकेश्वर सिंह, प्र. आर. 206 श्यामलाल भगत आर. 428 मनोज, 701 देवचंद पैकरा लकड़ा, चालक आर.1034 अनिल एक्का सराहनीय योगदान रहा है।

Share This Article