बलरामपुर,,पति ने पत्नी से झगड़ा कर पत्नी की सीने में उतारा चाकू हुई पत्नी की मौत,आरोपी गिरफ्तार।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/


गिरफ्तार आरोपी कुन्दन राम पिता मोतीराम, जाति पहाड़ी कोरवा, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम अखोराखुर्द, (जवाखाड़), चौकी बरियों, थाना राजपुर, जिला बलरामपुर (छ.ग.)


मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, दिनांक 22/10/2025 को सूचक हिरनराम पिता बंदे राम, पहाड़ी कोरवा, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम अखोराखुर्द, (जवाखाड़), चौकी बरियों, थाना राजपुर चौकी बरियों उपस्थित आकर जबानी रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी दिनांक 22/10/2025 को अपने घर पर था दोपहर करीब 11.30 बजे गाँव का कुन्दन पहाड़ी कोरवा अपने घर तरफ से दौड़ते हुए आया और बताया कि मेरी पत्नी किरन के छाती में चाकू लग गया है। तब यह अपने साथी रामसाय के साथ कुन्दन को लेकर उसके घर जाकर देखा तो कुन्दन की घरवाली किरन कमरे के अन्दर जमीन पर बिछे बिस्तर के ऊपर पड़ी थी और उसके छाती में बांये तरफ गहरा घाव का निशान दिख रहा था और थोड़ा-थोड़ा खून पानी जैसा निकला था, हाथ को छुकर देखा तो किरन की मृत्यु हो चुकी थी। कुन्दन से पूछा तो बताया कि मेरी घरवाली इंस्टाग्राम से रील बनाकर कहाँ-कहाँ डालते रहती थी, मना करने पर झगड़ा करती थी, कल शाम को भी बहुत झगड़ा कर रही थी, इसलिए कल शाम को मैं घर के बिजली तार को काट दिया था। आज सुबह भाई करमचन्द के घर से नवा खाई त्योहार मनाकर आये तो किरन बिजली तार को जोड़ने के लिए जिद कर झगड़ा करने लगी और सब्जी काटने वाले चाकू को पकड़कर जमीन पर बैठकर धमकाने लगी कि तार को जोड़ो नही तो चाकू को मार लूंगी फिर रोज-रोज के झगड़ा से तंग आकर मैं पैर से जोर से मारा तो जिस चाकू को अपने छाती पर रखी थी वह उसके छाती में घुस गया। फिर मैं डर से चाकू को उसके छाती से निकाल कर चुल्हा के पास फेंक दिया हूँ। तब यह पूरी बात आस पड़ोस के लोगों को घटना के बारे में बताकर रिपोर्ट दर्ज करने आया है।

सूचक की रिपोर्ट पर चौकी बरियों में अपराध क्र0 238/2025 धारा 103 (1) भा.न्यां.सं का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना दौरान बरियों पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना में प्रयुक्त एक नग चाकू बरामद किया गया है। आरोपी कुन्दन राम को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। जो घटना जुर्म कारित करना स्वीकर करने पर आरोपी कुन्दन राम पिता मोतीराम जाति पहाड़ी कोरवा उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम अखोराखुर्द (जवाखाड़) चौकी बरियों थाना राजपुर जिला बलरामपुर के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को आज दिनांक 23/10/2025 विधिवत गिरफ्तार कर अपराध क्र0 238/2025 धारा 103 (1) भा.न्यां.सं. न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

प्रकरण की कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रविन्द्र प्रताप सिंह, प्रधान आर0 453 प्रदीप यादव, प्रधान आरक्षक 670 विजय गुप्ता, आरक्षक क्र. 677 जगनाथ केराम, महिला आर० 328 सरिता सिंह का विशेष सहयोग रहा।

Share This Article