संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/

बलरामपुर,,जनदर्शन में कलेक्टर ने आमजनों की सुनी समस्याएं

बलरामपुर, 07 अक्टूबर 2025/ संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक पश्चात् जनदर्शन का आयोजन किया गया। जनदर्शन में पहुंचे आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। कलेक्टर श्री कटारा ने आमजनों से प्राप्त शिकायत एवं समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनकर सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
