
थाना-रामानुजगंज 19.अक्टूबर.2025
अपराध क्रमांक 167/2025 धारा 296, 115(२), 351(३), 109 BNS
आपसी रंजिश के चलते पड़ोसी के सिर पर प्राण घातक हमला करने वाला आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।
आदम अंसारी पिता राहत अंसारी उम्र 42 वर्ष निवासी वार्ड 15 रामानुजगंज
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी आदम अंसारी और प्रार्थी इकबाल अंसारी दोनों आपस में पड़ोसी है जिनके मध्य पूर्व से लड़ाई झगड़ा होते रहे है , कुछ दिन पहले प्रार्थी इकबाल के भाई के साथ आरोपी का झगड़ा हुआ था उसी बात को लेकर दिनांक 07.10.2025 को रात में आहत इकबाल ,आरोपी आदम से पूछने गया था कि उसके भाई के साथ झगड़ा क्यों किया है , इसी बात से नाराज होकर आदम, आहत इकबाल के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए लोहे के रॉड से उसके सिर पर प्राणघातक वार कर दिया जिससे इकबाल के सिर पर गंभीर चोट आई है , उक्त रिपोर्ट पर थाना रामानुजगंज में उपरोक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और आहत को अस्पताल भेजकर आहत का डाक्टरी मुलाहिजा करवाया गया, डॉक्टर से रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात आरोपी आदम अंसारी पिता राहत अंसारी के ऊपर अपराध क्रमांक 167/2025 धारा 296, 115(२), 351(३), 109 BNS गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।
