संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/

वाड्रफनगर थाना बसंतपुर बलरामपुर रामानुजगंज 25/अक्टूबर/2025
आरोपी इकबाल अंसारी पिता अयूब अंसारी उम्र 22 वर्ष, निवासी महावीरगंज, थाना रामानुजगंज, जिला बलरामपुर
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पूर्व में दिनांक 21/05/25 को राम सिंह पिता जय मंगल उम्र 41 वर्ष निवासी बुडाटांड़ चौकी वाड्राफनगर चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 20/05/2025 को अज्ञात चोर के द्वारा इसके घर के सामने बंधे दो नग बैल को चुरा कर ले गया जिसकी कीमत करीब ₹40000 थी
प्रार्थी कि रिपोर्ट पर चौकी वाड्रफनगर में अपराध क्रमांक 121/25 धारा 303(२),3(५) bns कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले में विवेचना दौरान पूर्व में पतासाजी कर दो चोर गुलजार अंसारी व अजमत अंसारी के कब्जे से दो नग बैल बरामद किया गया तथा उन्हें पूर्व में रिमांड पर जेल भेजा गया है।
मामले में एक फरार आरोपी इकबाल अंसारी की तलाश वाड्रफनगर पुलिस द्वारा की जा रही थी, इसी दौरान आज दिनांक 25/10/25 को विश्वस्थ मुखबिर से पता चला कि वह अपने घर महावीर गंज चौकी विजयनगर में है। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल दबिश देकर आरोपी इकबाल अंसारी पिता अयूब अंसारी उम्र 22 वर्ष को आज दिनांक 25/1025 को गिरफ्तार कर माननीय जेएमएफसी न्यायालय विधिवत इस धारा के तहतअपराध क्रमांक 121/2025 धारा 303(२),3(५) bns वाड्राफनगर में पेश कर जेल दाखिल किया गया।
