संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/9111740798

विजयनगर बलरामपुर रामानुजगंज 22/अक्टूबर/2025
कुछ दिन पूर्व विजयनगर चौकी क्षेत्र में हुई गौ हत्या के मामले में मौके से फरार मुख्य आरोपी घटना का मास्टरमाइंड सहित कुल 02 और आरोपियों को गिरफ्तार करने में विजयनगर पुलिस को मिली सफलता
उक्त मामले में संलिप्त 04 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है सलाखों के पीछे
गिरफ्तार आरोपी
1. जिलानी पिता सततार उम्र 45 साल निवासी चौराटांड़ ग्राम महावीर गंज चौकी विजयनगर, थाना रामानुजगंज
2. समीम पिता सत्तार उमर 37 साल निवासी ग्राम महावीर गंज चौराडांड चौकी विजयनगर थाना रामानुजगंज जिला बलरामपुर रामानुजगंज
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, पूर्व में दिनांक 15/10/2025 को प्रार्थी अस्तु यादव पिता कैलाश यादव निवासी ग्राम महावीर गंज थाना रामानुजगंज जिला बलरामपुर द्वारा चौकी विजयनगर उपस्थित आकर इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि कुछ आरोपियों द्वारा मिलकर गौ मांस खाने के लिए अपने घर में एक बछड़े को रात करीब 2 से 3 बजे बछड़े का वध कर मांस का आपस में बंटवारा कर रहें है।
प्रार्थी कि रिपोर्ट पर मामले संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए चौकी प्रभारी विजयनगर द्वारा मामले से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मय स्टाफ के मौके के लिए रवाना हुए। मौके पर पहुंचकर संदिग्ध मकान की घेराबंदी कर गौ हत्या के मामले में संलिप्त कुल चार आरोपियों को पूर्व में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
मामले में विजयनगर पुलिस द्वारा जांच विवेचना करते हुए घटना का मास्टरमाइंड आरोपी जिलानी पिता सततार उम्र 45 साल निवासी चौराटांड़ ग्राम महावीर गंज चौकी विजयनगर एवं समीम पिता सत्तार उमर 37 साल निवासी ग्राम महावीर गंज चौराडांड चौकी विजयनगर को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर गिरफ्तार दोनों आरोपियों द्वारा उपरोक्त अपराध करना स्वीकार करने पर दोनों आरोपियों को आज दिनांक 22 अक्टूबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 171/25 धारा 325, 229, 338 3(5) BNS एवं कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4,6,10 एवं पशु क्रूरता अधि की धारा 11 (घ)धारा के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
