संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

पुलिस चौकी वाड्रफनगर, थाना बसंतपुर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ०ग०)

-: गिरफ्तार आरोपीगण :-
1. रविचन्द उर्फ गुड्डू पारसिया पिता रामचरित्र पारसिया, उम्र 38 वर्ष, निवासी भरूहीबॉस, चौकी बलंगी थाना रघुनाथनगर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज।
2. तेजमणी गौतम पिता मदनलाल गौतम, उम्र 18 वर्ष, निवासी रमेशपुर, थाना रघुनाथनगर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज ।
3. दीपक पिता विश्वनाथ, उम्र 20 वर्ष, निवासी जौराही, थाना रघुनाथनगर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज ।

-: संक्षिप्त विवरणः-
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 10.01.2026 को पीड़िता के द्वारा थाना कोतवाली अम्बिकापुर, जिला सरगुजा में उपस्थित होकर लिखित आवेदन पेश कर इस आशय का रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 18.01.2026 को सुबह करीबन 06:00 बजे उसका रिस्तेदार रविचन्द उर्फ गुड्डू इसे काम दिलाने के लिये फोन किया और बोला कि वाड्रफनगर में काम है आकर देख लो तब यह अपने घर से अम्बिकापुर बस से आई और अम्बिकापुर से बस में बैठकर वाड्रफनगर बस स्टैण्ड पहुँची, वहा पर रविचन्द उर्फ गुड्डू इसे लेने आया और अपने मोटर सायकल में बैठाकर एक रूम में ले गया और कुछ देर बाद गुड्डू शराब मंगवाया तब उसके रिस्तेदार साथी तेजमणी व दीपक शराब लेकर रूम में आये गुड्डू और उसके दोनों साथी शराब पिये और इसे भी शराब पिलाकर तीनों बारी-बरी से इसके साथ गलत काम (बलात्कार) किये है। पीड़िता कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अम्बिकापुर में धारा सदर का अपराध जीरो में कायम कर थाना बसंतपुर चौकी वाड्रफनगर को नंबरी हेतु प्राप्त होने पर चौकी वाड्रफनगर, थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 09/2026, धारा-70(1),3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपियों रविचन्द, तेजमणी तथा दीपक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर तीनों के द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपियों (01) रविचन्द उर्फ गुड्डू पारसिया पिता रामचरित्र पारसिया उम्र 38 वर्ष निवासी भरूहीबॉस चौकी बलंगी थाना रघुनाथनगर जिला बलरामपुर (02) तेजमणी पिता मदनलाल गौतम उम्र 18 वर्ष 05 माह निवासी रमेशपुर थाना रघुनाथनगर जिला बलरामपुर, (03) दीपक पिता विश्वनाथ उम्र 20 वर्ष निवासी जौराही थाना रघुनाथनगर जिला बलरामपुर को दिनांक 20.01.2026 विधिवत इस अपराध क्रमांक 09/2026, धारा 70 (1), 3 (5) भा.न्या.सं
गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
कार्यवाही में शामिल अधिकारी/कर्मचारियों का नामः-
01. उप निरीक्षक श्री डाकेश्वर सिंह चौकी प्रभारी वाड्रफनगर
02. प्र.आर. 299 उमेश यादव
03.आर.क्र. 426 अंकित जायसवाल
04. आर. क्र. 755 संतोष गुप्ता
05. आर. क्र. 1001 विनोद कुमार माझी
