
सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई जीत की खुशी
✍🏻 संपादक जसीम खान कुसमी बलरामपुर
बंगाल, असम और पुदुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने की खुशी में कुसमी के बाबा चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। सामरी विधानसभा की विधायक Udeshwari Paikra के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और आतिशबाजी कर जीत का उत्सव मनाया।

इस दौरान भाजपा समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पक्ष में नारेबाजी करते हुए इसे जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व की जीत बताया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पार्टी की इस ऐतिहासिक जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए आने वाले समय में विकास और जनकल्याण के कार्यों को और गति मिलने की बात कही।
