संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

कुसमी,,भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान शुभारंभ

कुसमी| भाजपा मंडल द्वारा आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के सभागार में शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक उद्देश्वरी पैकरा रही। प्रशिक्षण में वक्ताओं के द्वारा पार्टी द्वारा निर्धारित 7 विषयों में से चार विषयों पर लोगों को प्रशिक्षित किया गया। बाकी बचे तीन विषयों पर रविवार को प्रशिक्षण देकर महाअभियान का समापन किया जाएगा।

कार्यशाला में भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान पर रामचन्द्रपुर जनपद अध्यक्ष मुद्रिका सिंह, सरकार की उपलब्धि एवं क्रियान्वयन पर सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा, कार्यपद्धति पर जिला भाजपा महामंत्री संजय सिंह, सोशल मीडिया, नमो एप्प एवं सरल एप्प पर शुभम सोनी ने कार्यकताओं को जानकारी प्रदान किया प्रशिक्षण कार्यशाला में पार्टी की विचारधारा को सशक्त बनाने और आगामी सांगठनिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने पर जोर दिया गया। कार्यशाला के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ के सिद्धांतों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और डिजिटल युग में पार्टी की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए अनुशासन और सामूहिक प्रयास को अनिवार्य बताया। इस महाअभियान के जरिए भाजपा जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ को और मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। प्रशिक्षण ही वह नींव है जिस पर एक सशक्त संगठन खड़ा होता है। इस अभियान के माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ता अब नई ऊर्जा और स्पष्ट विजन के साथ क्षेत्र में उतरेंगे। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज, जनपद अध्यक्ष बसंती भगत, जिला पंचायत सदस्य संजीता नाग, जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी, जिला प्रतिनिधि संजय जायसवाल, मंडल अध्यक्ष शशि टोप्पो, महामंत्री बालेश्वर नायक, उमेश्वर ओझा,गौ सेवा आयोग सदस्य विनोद गुप्ता प्रदीप गुप्ता, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष एम डी शमीम,राजेश्वर गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण पैकरा आदि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
