By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Samwad ChhattisgarhSamwad ChhattisgarhSamwad Chhattisgarh
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • मेरा शहर
  • राजनीति
  • विविध
Reading: Chhattisgarh BJP Jila Adhyaksh: छत्तीसगढ़ में भाजपा ने घोषित किए जिलाध्यक्ष… नारायणपुर की कमान महिला को
Share
Font ResizerAa
Samwad ChhattisgarhSamwad Chhattisgarh
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • मेरा शहर
  • राजनीति
  • विविध
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • मेरा शहर
  • राजनीति
  • विविध
Follow US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© © %sitename% | Design By Nimble Technology
Samwad Chhattisgarh > Blog > छत्तीसगढ़ > Chhattisgarh BJP Jila Adhyaksh: छत्तीसगढ़ में भाजपा ने घोषित किए जिलाध्यक्ष… नारायणपुर की कमान महिला को
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh BJP Jila Adhyaksh: छत्तीसगढ़ में भाजपा ने घोषित किए जिलाध्यक्ष… नारायणपुर की कमान महिला को

Samwad Chhattisgarh
Last updated: January 7, 2025 12:36 pm
Samwad Chhattisgarh
Share
SHARE

छत्तीसगढ़ में भाजपा जिलाध्यक्षों की घोषणा का क्रम जारी है। रविवार के बाद सोमवार को बस्तर स्थिति भाजपा कार्यालय में नारायणपुर और दंतेवाड़ा का जिलाध्यक्षों का एलान किया गया। रविवार को बीजापुर और कांकेर के अध्यक्ष की घोषणा की गई थी।

Contents
जातिगत और राजनीतिक समीकरण में सधे भाजपा के 15 जिलाध्यक्षजनवरी से पहले हो जाएगा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का चुनाव

बस्तर (List of BJP District Presidents)। भाजपा ने छत्तीसगढ़ में अपने जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। बस्तर के साथ संभाग के दंतेवाड़ा, सुकमा, कोंडागांव, नारायणपुर के अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई है। नारायणपुर से संध्या पवार को जिलाध्यक्ष चुना गया है।

दंतेवाड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता बनाए गए। संतोष अभी जिला महामंत्री और गीदम निवासी हैं। इससे पहले रविवार को बीजापुर और कांकेर के अध्यक्ष की घोषणा की जा चुकी है। कांकेर में महेश जैन और बीजापुर में घासीराम नाग अध्यक्ष बनाए गए हैं।

वेद प्रकाश पांडे को बस्तर जिला भाजपा अध्यक्ष घोषित किया गया है। 49 वर्षीय वेदप्रकाश को प्रदेश अध्यक्ष का करीबी माना जाता है। वे 2003 में भारतीय युवा मोर्चा बकावंड मंडल के अध्यक्ष बनाए गए थे। इसके बाद मंडल अध्यक्ष, जिला मंत्री और 2019 से जिला महामंत्री हैं।

बस्तर स्थित पार्टी कार्यालय में इसकी घोषणा की गई। भाजपा जिला संगठन चुनाव के प्रभारी विक्रम उसेंडी की उपस्थिति में नामों का एलान किया गया। इससे पहले भाजपा कार्यालय में सुबह से चहल-पहल रही। अध्यक्ष पद के दावेदार पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्र से भी मंडलों के पदाधिकारी पहुंचे।

नारायणपुर भाजपा जिला अध्यक्ष की कमान महिला को मिली है। छोटे डोंगर की संध्या पवार अध्यक्ष बनाई गई हैं। पूर्व में वे महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष थीं।

जातिगत और राजनीतिक समीकरण में सधे भाजपा के 15 जिलाध्यक्ष

  • आगामी पंचायत-निकाय चुनाव से पहले भाजपा का संगठन का चुनाव जारी है। मंडल अध्यक्षों के चुनाव के बाद रविवार को भाजपा ने प्रदेश के 15 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है।
  • इनमें जातिगत और राजनीतिक समीकरण को साधते हुए सूची जारी हुई है। प्रदेश भाजपा के 36 सांगठनिक जिले हैं। बाकी जिलों में छह जनवरी को चुनाव पूरा करने का दावा है।
  • रमेश ठाकुर को रायपुर शहर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। ठाकुर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और रायपुर-दक्षिण के विधायक सुनील सोनी के करीबी माने जाते हैं।
  • संगठन चुनाव के जिला प्रभारी शिव रतन शर्मा ने रायपुर शहर जिला अध्यक्ष की सर्वसम्मति से नियुक्ति की है। रमेश ठाकुर रायपुर शहर जिले के महामंत्री हैं। जिला संगठन चुनाव प्रभारी व पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा।
  • विधानसभा चुनाव के पहले ठाकुर पार्टी के विभिन्न अभियानों में सक्रिय रहे हैं। इसी तरह रायपुर ग्रामीण से श्याम नारंग को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। श्याम पेशे से वकील हैं।
  • जनवरी से पहले हो जाएगा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का चुनाव

    संगठनात्मक चुनाव के प्रदेश निर्वाचन अधिकारी खूबचंद पारख ने जिला अध्यक्षों की सूची विधिवत रूप से जारी की है। पारख ने कहा कि इन 15 जिलों में 37 विधानसभा क्षेत्र आते हैं जहां से 37 प्रदेश प्रतिनिधियों का निर्वाचन भी विधिवत हो गया है। 18 प्रदेश प्रतिनिधि, जो एससी-एसटी और महिला वर्ग से आते हैं, के भी नाम तय किया जा चुके हैं जिनके चुनाव की प्रक्रिया प्रदेश से होगी।

बलरामपुर,, जिला पंचायत सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण गहन समीक्षा की बैठक हुई सम्पन्न।
बलरामपुर,,जिला स्तरीय सम्पूर्णता सम्मान का किया गया आयोजन,विकासखंड शंकरगढ़ ने रचा कीर्तिमान।
बलरामपुर,,सामरी थाना दिव्यांग बालिका का हत्या करने वाले आरोपी को थाना सामरीपाठ पुलिस ने सूचना मिलने के 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा जेल।
लव ट्रायंगल में युवक की लाठी से पीट पीटकर हत्या… गर्लफ्रैंड की बेवफाई के कारण चली गई जान
रायपुर,, मुख्यमंत्री विष्णु देव शाय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा जी को दी हार्दिक शुभकामनाएं,,,,,,
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article बलरामपुर,,तेज रफ्तार वाहन की तेज रोशनी के कारण युवक अनियंत्रित होकर गिरा हुआ घायल,,,,,,
Next Article दूध या रागी… आपको पता है किसमें है अधिक कैल्शियम और कौन है ज्यादा फायदेमंद!

Latest News

धमतरी,,रजा यूनिटी फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया।
July 31, 2025
बलरामपुर,,कुसमी पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध तरीके से करंट तार लगाने वाले को भेजा जेल।
July 30, 2025
बलरामपुर,,आम आदमी पार्टी ने बलरामपुर जिले में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की बनाई रणनीति  किया बैठक का आयोजन।
July 30, 2025
बलरामपुर,, थाना बसंतपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
July 29, 2025
Samwad Chhattisgarh

About

Editor : Mohammad Jasim Khan

Address : Bazar para, Kushmi, Dist.  Balrampur, Chhattisgarh

Mobile : +91-9111740798

Email :  jk8759504@gmail.com

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
Follow US
© Samwad Chhattisgarh | Design By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?