छत्तीसगढ़,,बलरामपुर शहर कि हृदय स्थल शहीद चौक में लगाये गए नए आपराधिक कानून की फीता काटकर शुभारंभ किया गया।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/9111740798

बलरामपुर,, शहर कि हृदय स्थल शहीद चौक में लगाये गए नए आपराधिक कानून की फीता काटकर शुभारंभ किया गया।


संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी/बलरामपुर, 30 नवंबर, 2025  को बलरामपुर शहर के हृदय स्थल शहीद चौक में थाना सिटी कोतवाली बलरामपुर द्वारा लगाये गए नए आपराधिक कानून की प्रदर्शनी का श्री मनोज कुमार खिलारी (भापुसे), प्रभारी पुलिस अधीक्षक बलरामपुर-रामानुजगंज एवं श्री लोधी राम एक्का माननीय नगर पालिका अध्यक्ष बलरामपुर के द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया।

आपराधिक कानून की प्रदर्शनी के माध्यम से आम लोगों को नवीन कानूनों के संबंध में जानकारी देना एवं अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना है। आपराधिक कानून की प्रदर्शनी के शुभारंभ के दौरान नगर के प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधिगण एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण विशेष रूप से मौजूद रहे।

Share This Article