अम्बिकापुर,,प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 52 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत,कलेक्टर सरगुजा।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/9111740798

अंबिकापुर ,,अपर कलेक्टर सरगुजा श्री सुनील नायक द्वारा  प्राकृतिक आपदा में 13 मृतकों के वारिसों को 52 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

अम्बिकापुर 02 दिसम्बर 2025/ अपर कलेक्टर सरगुजा श्री सुनील नायक द्वारा  प्राकृतिक आपदा में 13 मृतकों के वारिसों को 52 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें तहसील लखनपुर के जूनालखनपुर निवासी शोएब खान की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस शबाना खान, तहसील लखनपुर पुहपुटरा निवासी बलीराम की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस चन्द्रमणी, तहसील लखनपुर के कोसंगा निवासी संतराम की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस अंजू बाई, तहसील उदयपुर के चकेरी निवासी शांति की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस एतवार, तहसील धौरपुर लुण्ड्रा के चकोरी निवासी बिंदेश्वरी की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस इन्दरदेव, तहसील दरिमा के सोहगा निवासी अंकित गुप्ता की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस शंकर गुप्ता, तहसील दरिमा के खजूरी निवासी सुधना बाई की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस बाबूलाल, तहसील अम्बिकापुर के मेंण्ड्राखुर्द निवासी इंद्रवती की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस छोटेलाल कौशलेंद्र, तहसील अम्बिकापुर के मायापुर निवासी शनि सिंह की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस विमला सिंह, तहसील अम्बिकापुर के पोड़ीखुर्द निवासी सुनील एक्का की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस बुधकेवर, तहसील सीतापुर के सूर निवासी आशीष पन्ना की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस कनकसाय पन्ना, तहसील सीतापुर के सरगा निवासी बुधदेव की  मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस मंगली एवं तहसील बतौली के कुनकुरीकला निवासी रोशन पैंकरा की मृत्यु आकाशीय बिजली से होने पर पर उनके वारिस लीलावती पैकरा को  4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई है।

Share This Article