संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

कुसमी,,सरहुल व हनुमान जयंती पर मानवाधिकार परिषद की सराहनीय पहल

कुसमी चैत पूर्णिमा, सरहुल (खद्दी) पूजा एवं हनुमान जयंती के पावन अवसर पर बलरामपुर जिले के कुसमी तहसील अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पेयजल सेवा का सराहनीय आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाते हुए संगठन ने सेवा और मानवता का संदेश दिया।

सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने भी पिया शरबत व पानी इनकी पहल की सराहना किया।
दिनांक 02 अप्रैल 2026 को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद जिला बलरामपुर एवं तहसील/तापा इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया गया। जानकारी के अनुसार, लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं ने इस सेवा का लाभ लिया, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को काफी राहत मिली।

इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों ने भारतीय संस्कृति, सेवा भावना और मानवता के प्रति समर्पण का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। आयोजन के माध्यम से समाज में एक सकारात्मक संदेश भी दिया गया कि धार्मिक अवसरों पर सेवा कार्य ही सच्ची भक्ति है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद असलम आजाद, छत्तीसगढ़ प्रांताध्यक्ष बृजमोहन सिंह ठाकुर, सरगुजा संभाग अध्यक्ष जन्मजय सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष रामसाय राम, जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, प्रवक्ता मोहम्मद नईमुद्दीन खान सहित तहसील कुसमी के अध्यक्ष जगमोहन सोनवानी, उपाध्यक्ष चन्द्रबलि राम, सचिव सूर्यकांत जायसवाल, एस.डी. लकड़ा, सबीना खलखो, पूनम सोनवानी एवं मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार भगत सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समापन:
इस तरह के सेवा कार्यों ने एक बार फिर यह साबित किया कि सामाजिक संगठनों की सक्रियता से न केवल जरूरतमंदों को सहायता मिलती है, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे का भी संदेश प्रसारित होता है।
