संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

कुसमी,,मनरेगा बचाओ संघर्ष अभियान के तहत कुसमी में कांग्रेस की पंचायत जनसंपर्क पदयात्रा जोरो पर।

भाजपा सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ कुसमी में कांग्रेस का मनरेगा बचाओ आंदोलन जारी।

कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ संघर्ष अभियान के अंतर्गत रविवार को बलरामपुर जिले के कुसमी विकासखंड में ग्राम जिगनिया, बेनीपुर से मनरेगा बचाओ संग्राम पंचायत जनसंपर्क पदयात्रा की शुरुआत की गई। यह जन आंदोलन प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के आह्वान पर आयोजित किया गया।

पदयात्रा का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी के अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने किया। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद भगत, सामरी मंडल अध्यक्ष खसरू बुनकर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता फरीद खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
जिगनिया, बेनीपुर से प्रारंभ हुई यह पदयात्रा गांव-गांव और वार्डों में भ्रमण करते हुए निकाली गई। इसके पश्चात कुसमी विकासखंड के ग्राम जिरहुल में ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित कर मनरेगा बचाओ संग्राम पंचायत जनसंपर्क पदयात्रा के उद्देश्य और महत्व की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली। कांग्रेस के झंडे लहराते रहे और भाजपा सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।
जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद भगत ने कहा
भाजपा सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियां मजदूर विरोधी हैं और मनरेगा को कमजोर करना एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है।

राजेंद्र भगत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा को समाप्त करने की इस साजिश के खिलाफ सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी और मजदूरों के हक की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सुधार के नाम पर केंद्र सरकार ने लोकसभा में ऐसा बिल पारित कराया है, जिससे दुनिया की सबसे बड़ी रोजगार गारंटी योजना मनरेगा को खत्म करने का रास्ता खुलता है। केंद्र सरकार द्वारा राज्यों से 50 प्रतिशत मैचिंग ग्रांट की शर्त जान-बूझकर इस योजना को असफल बनाने के उद्देश्य से लाई गई है।
कार्यक्रम में युवा कांग्रेस विधानसभा महासचिव वेदांत भारती, पूर्व युवा कांग्रेस जिला सचिव सद्दाम खान, पूर्व पंच एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामसाय, भुलासी सरपंच राजेश एक्का, जिगनिया सरपंच पति लव कुमार, सतीश राम पैकरा, पुष्पराज, महिला पंच किस्माइत, मिला, तेजनी, देवमुनि, जिरहुल पंचायत से शमशाद खान, असलम खान, शंभू भगत, नंदे राम, जीतेंद्र सोनवानी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।
