
सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु विकासखंड स्तरीय बैठक आयोजित

✍🏻✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻✍🏻
कुसमी, 15 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड कुसमी द्वारा आज दिनांक 15 सितंबर 2026 को समस्त प्राचार्य, संकुल समन्वयक एवं छात्रावास अधीक्षकों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तर से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप सेवा संकल्प अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों के सफल संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक में निर्देशित किया गया कि 17 सितंबर 2026 को प्रत्येक विद्यालय एवं छात्रावास में “आशीर्वाद दीपक” प्रज्वलित किया जाए। इसके साथ ही 18 एवं 19 सितंबर 2026 को सभी शैक्षणिक संस्थाओं में सेवा संकल्प अभियान की थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाए।
विद्यालय एवं संस्था स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में चयनित प्रतिभागियों को आगामी चरण में विकासखंड स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित कराते हुए उत्कृष्ट प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। विकासखंड स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को जिला स्तर पर आयोजित भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में सहभागिता हेतु ले जाया जाएगा।
बैठक में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सभी जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कराने हेतु भी समस्त संबंधित अधिकारियों एवं संस्था प्रमुखों को निर्देशित किया गया। साथ ही अभियान के उद्देश्यों को विद्यार्थियों एवं समुदाय तक प्रभावी रूप से पहुंचाने तथा अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में सभी कार्यक्रमों को निर्धारित समय-सीमा में सफलतापूर्वक संपन्न कराने तथा जिला स्तर से प्राप्त निर्देशों का गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर विकासखंड स्तर से विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, मंडल संयोजक, विकासखंड स्रोत समन्वयक (बीआरसी) एवं बीपीओ साक्षरता उपस्थित रहे।
जारीकर्ता:
विकासखंड शिक्षा अधिकारी
विकासखंड कुसमी, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़)
