कुसमी,,सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा के प्रयास से नगर पंचायत कुसमी को 235.04 लाख रुपये की बड़ी सौगात।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ बलरामपुर/9111740798

सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा के प्रयास से नगर पंचायत कुसमी को 235.04 लाख रुपये की बड़ी सौगात


सामरी विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा के अथक प्रयासों से नगर पंचायत कुसमी के विकास को नई गति मिली है। नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 208.74 लाख रुपये की विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही नगर पंचायत में नागरिकों के मनोरंजन एवं सुविधा हेतु 26.30 लाख रुपये की लागत से चौपाटी निर्माण की भी स्वीकृति माननीय विधायक के प्रयासों से मिली है।

इन विकास कार्यों की स्वीकृति से नगर पंचायत कुसमी के बुनियादी ढांचे में सुधार होगा और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। क्षेत्रवासियों ने इन महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए माननीय विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Share This Article