By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Samwad ChhattisgarhSamwad ChhattisgarhSamwad Chhattisgarh
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • मेरा शहर
  • राजनीति
  • विविध
Reading: पहले देश छूटा और अब पत्नी भी छोड़ेगी साथ, मुश्किल में फंसे हैं बशर अल असद
Share
Font ResizerAa
Samwad ChhattisgarhSamwad Chhattisgarh
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • मेरा शहर
  • राजनीति
  • विविध
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • मेरा शहर
  • राजनीति
  • विविध
Follow US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© © %sitename% | Design By Nimble Technology
Samwad Chhattisgarh > Blog > दुनिया > पहले देश छूटा और अब पत्नी भी छोड़ेगी साथ, मुश्किल में फंसे हैं बशर अल असद
दुनिया

पहले देश छूटा और अब पत्नी भी छोड़ेगी साथ, मुश्किल में फंसे हैं बशर अल असद

Samwad Chhattisgarh
Last updated: December 23, 2024 12:38 pm
Samwad Chhattisgarh
Share
SHARE

सीरिया में छिड़े गृहयुद्ध के बाद राष्ट्रपति बशर अल-असद देश छोड़कर रूस भाग गए। देश छोड़कर भागने वाले असद की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक असद की ब्रिटिश पत्नी अस्मा अल-असद ने रूस की अदालत में तलाक के लिए अर्जी दी है। तुर्की और अरब मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक अस्मा अल असद मॉस्को में खुश नहीं हैं और वो अब लंदन जाना चाहती हैं। बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बशर अल असद के परिवार को अपने देश में राजनीतिक शरण दी है।

Contents
25 साल की अस्मा से हुई थी असद की शादीरूस में असद पर लगाए गए हैं गंभीर प्रतिबंधअसद के भाई को रूस में नहीं मिली है शरण

25 साल की अस्मा से हुई थी असद की शादी

बशर अल-असद की पत्नी अस्मा अल असद ने रूस के कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की है और मॉस्को छोड़ने के लिए विशेष अनुमति का अनुरोध किया है। उनके दिए गए आवेदन पर रूसी अधिकारियों द्वारा विचार किया जा रहा है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, अस्मा के पास ब्रिटेन और सीरिया की दोहरी नागरिकता है। अस्मा का घर लंदन में है जहां सीरियाई माता-पिता के यहां उनका जन्म हुआ था। अस्मा साल 2000 में सीरिया चली गईं थीं। साल 2000 में ही उनकी शादी बशर अल असद से हुई थी। उस वक्त अस्मा की उम्र 25 साल थी।

रूस में असद पर लगाए गए हैं गंभीर प्रतिबंध

अपना देश छोड़कर भागे सीरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल असद को भले ही रूस ने राजनीतिक शरण दिया था, लेकिन रूस में उनपर गंभीर प्रतिबंध लगाए गए हैं। असद को मॉस्को छोड़ने या किसी भी राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने की अनुमति नहीं है। जानकारी के मुताबिक रूसी अधिकारियों ने बशर अल-असद की संपत्ति और पैसा भी जब्त कर लिया है। असद सीरिया छोड़ते वक्त 270 किलोग्राम सोना लेकर आए थे। उनकी संपत्ति में 2 अरब डॉलर और मॉस्को में 18 अपार्टमेंट शामिल हैं।

असद के भाई को रूस में नहीं मिली है शरण

सीरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद के भाई, माहेर अल-असद को रूस ने अपने देश में शरण नहीं दी है। उन्हें शरण देने के अनुरोध की अब भी समीक्षा की जा रही है। जानकारीा के मुताबिक असद के भाई माहेर और उनका परिवार रूस में ही नजरबंद हैं।

पत्नी नहीं बच सकती… सुनकर पति को आया हार्ट अटैक, फिर दोनों ने साथ ही छोड़ी दुनिया
स्विट्जरलैंड ने लगाया बुर्के पर बैन, इस्लामिक देशों में खलबली
ट्रंप को शामिल किए बिना अमेरिकी संसद में पास हुआ वित्तपोषण विधेयक, जानें क्यों ये होता है सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण
भारत से पंगा लेने वाले ट्रूडो को ट्रंप ने कहा “पागल वामपंथी”, कनाडा का नक्शा मिटाने पर उतारू अमेरिकी राष्ट्रपति
पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन, 11 आतंकियों को किया ढेर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article ‘कर्ज बोझ घटाया, राजस्व बढ़ा’ – हिमाचल CM
Next Article ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ पर क्या बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह? बीजेपी सांसद सारंगी पर भी साधा निशाना

Latest News

धमतरी,,रजा यूनिटी फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया।
July 31, 2025
बलरामपुर,,कुसमी पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध तरीके से करंट तार लगाने वाले को भेजा जेल।
July 30, 2025
बलरामपुर,,आम आदमी पार्टी ने बलरामपुर जिले में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की बनाई रणनीति  किया बैठक का आयोजन।
July 30, 2025
बलरामपुर,,जिला स्तरीय सम्पूर्णता सम्मान का किया गया आयोजन,विकासखंड शंकरगढ़ ने रचा कीर्तिमान।
July 29, 2025
Samwad Chhattisgarh

About

Editor : Mohammad Jasim Khan

Address : Bazar para, Kushmi, Dist.  Balrampur, Chhattisgarh

Mobile : +91-9111740798

Email :  jk8759504@gmail.com

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
Follow US
© Samwad Chhattisgarh | Design By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?