संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/9111740798

बलरामपुर,,विकास खंड कुसमी की ग्राम पंचायत इदरी कला की सरपंच सचिव व पंचों के द्वारा छत्तीसगढ़ की सबसे ऊँची चोटी गौरलाटा जो कि बरसात के दिनों में हमेशा बादलों से घिरा रहने वाला जगह पर फहराया तिरंगा।
बलरामपुर, 15 अगस्त 2025/ स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर बलरामपुर-रामानुजगंज जिले विकास खंड कुसमी की ग्राम पंचायत ईदरी में देशभक्ति का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला जिले के युवा ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने मिलकर छत्तीसगढ़ की सबसे ऊँची चोटी गौरलाटा के शिखर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया ।
राष्ट्रीय ध्वज फहराने के पश्चात छत्तीसगढ़ की बलरामपुर जिले की सबसे ऊंची चोटी गौर लाटा पहाड़ से सभी ने क्षेत्र वासियों को देश और प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
