बलरामपुर,,जिले में स्कूल – कॉलेज एवं हाट-बाजारों में चलित थाना लगाकर सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवनी एवं भारतीय न्याय संहिता की दी जा रही जानकारी।

Samwad Chhattisgarh

✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर


स्कूल – कॉलेज एवं हाट-बाजारों में चलित थाना लगाकर सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवनी एवं भारतीय न्याय संहिता की दी जा रही जानकारी, लोगो को किया जा रहा जागरूक

पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेश अनुसार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर माह जून से 31 अक्टूबर 2026 तक प्रत्येक माह पृथक पृथक कार्यक्रम आयोजन कर सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रेरणादायक जीवन और भारतीय न्याय संहिता के संबंध जानकारी देने हेतु आदेशित किया गया है जिसके परिपालन में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री वैभव बैंकर (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक श्री विश्वादीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में आमजन को कानून के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस अधि. एवं कर्मचारियों द्वारा विभिन्न हाट-बाजारों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चलित थाना लगाकर नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित किया जा रहा है।

इस दौरान उपस्थित नागरिकों को भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रेरणादायी जीवन, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता में उनके अतुलनीय योगदान तथा उनके आदर्शों से अवगत कराया जा रहा है। साथ ही भारतीय न्याय संहिता (BNS) के प्रमुख प्रावधानों, नए आपराधिक कानूनों में हुए महत्वपूर्ण परिवर्तनों, नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्यों तथा कानूनों के पालन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है।

अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा आमजन की समस्याएँ भी सुनी जा रही हैं तथा उनका यथासंभव निराकरण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त साइबर अपराधों से बचाव, महिला एवं बाल सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

अब तक जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में आयोजित इस जनजागरूकता अभियान से लगभग 3000 से अधिक आम नागरिक लाभान्वित हो चुके हैं। आमजन ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे उपयोगी एवं जनहितकारी बताया है।

बलरामपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे कानून संबंधी जानकारी प्राप्त करें, स्वयं जागरूक बनें तथा समाज में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Share This Article