संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/

एंड टू एंड कार्यवाही में नशीले कफ सिरफ की तस्करी में शामिल मुख्य सरगना सहित दो और आरोपियों को थाना बसंतपुर पुलिस ने झारखंड व सरगुजा से गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
एक दिन पूर्व ही लग्जरी कार में नशीले कफ सिरफ की तस्करी करते 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल,
पूर्व में गिरफ्तार तीनों आरोपियों के पास से अवैध रूप से परिवहन करते 495 शीशी नशीला कफ सिरफ किया गया था बरामद।
आगामी त्योहारों के मद्देनजर बलरामपुर पुलिस द्वारा छत्तीसगढ़-उत्तर प्रदेश सीमा के सरहदी क्षेत्र में नाकाबंदी प्वाइंट लगाकर लगातार की जा रही है जबरजस्त सघन चेकिंग।
गिरफ्तार आरोपीयों के नाम व पता
1. राजकुमार यादव उर्फ राजू पिता भागीरथी यादव, जाति अहिर, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम करदना, बागपानी, थाना बतौली, जिला सरगुजा, हाल मुकाम मण्डल भवन, (किराया का मकान) गांधीनगर, थाना देहात, जिला सरगुजा (छ०ग०)
2. संजीव कुमार गुप्ता पिता स्व. रामनरेश प्रसाद गुप्ता, जाति रोनियार, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम+पो०+थाना- रमना, जिला गढ़वा (झारखंड)
पुलिस महानिरीक्षक महोदय, सरगुजा श्री दीपक कुमार झा (भा.पु.से.) एवं पुलिस अधीक्षक महोदय बलरामपुर श्रीमान वैभव बैंकर (भा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विश्वदीपक त्रिपाठी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर श्री रामअवतार ध्रुव के निर्देशन में आगामी त्योहारों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश व छत्तीसगढ़ के सरहदी एरिया में बसंतपुर पुलिस के द्वारा लगातार पेट्रोलिग एवं एम.सी.पी. की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को मादक पदार्थों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने तथा परिवहन में सम्मिलित आरोपियों के विरूध कठोर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
वाड्रफनगर चौकी उप निरीक्षक धीरेन्द्र तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली कि बनारस उत्तर प्रदेश की ओर से आ रही इनोवा क्रिस्टा क्रमांक UP 70 ED 7182 में कुछ लोग भारी मात्रा में नशीला कफ सिरप अवैध रूप से परिवहन कर रहे हैं। मुखबिर से प्राप्त सूचना के संबंध में चौकी प्रभारी वाड्रफनगर द्वारा चौकी
वाड्रफनगर के सामने मेन रोड़ में नाकाबंदी की गई, इसी दौरान बनारस की ओर से आ रही सफेद रंग की इनोवा क्रिस्टा क्रमांक UP 70 ED 7182 को रोक कर वाहन की चेकिंग की गई। वाहन को चेक करने पर आरोपी नागेश्वर यादव पिता मुरारी यादव, अतुल यादव पिता मुरारी लाल यादव एवं सुग्रीव उर्फ पिन्टु यादव पिता रामजी यादव, सभी निवासी सरगुजा के कब्जे से 05 कार्टून में कुल 495 नग (शीशी) 100 एम.एल. नशीला कप सीरप कोडेक्ट्स कुल मात्रा 49.500 लीटर को जप्त कर चौकी वाड्रफनगर में अपराध क्रमांक 193/2025 धारा-21 (ग) एन.डी.पी.एस. एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान दिनांक 17/10/2025 को मौके से गिरफ्तार तीनों आरोपियों को विधिवत न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।
प्रकरण में आगे की विवेचना दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने पर बताया गया कि आरोपीगण राजकुमार यादव उर्फ राजू के कहने पर तथा उसके द्वारा इनोवा क्रिस्टय क्रमांक UP 70 ED 7182 को बुकिंग में देकर उपरोक्त नशीली सीरप को बनारस से लाने को कहा था जिसके एवज में इन्हे 1000-1000 रूपये देने बोला है। बसंतपुर पुलिस द्वारा मामले में अत्याधुनिक तकनीक एवं उत्कृष्ट दक्षता का प्रदर्शन करते हुए प्रकरण में एंड टू एंड कार्यवाही कर मामले में मुख्य सरगना राजकुमार यादव उर्फ राजू की पता तलाश कर अम्बिकापुर से हिरासत में लिया गया, मुख्य सरगना राजकुमार यादव पूछताछ में बताया कि रमना झारखण्ड निवासी संजीव कुमार गुप्ता जो मोती मेडिकल हॉल रमना में संचालित करता है उसके द्वारा 65,000 रूपये लेकर इन्हे नशीली सीरप दिया था। राजकुमार यादव के बताने पर रमना झारखण्ड में पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर संजीव गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसने अधिक दाम पर नशीली सीरप को राजकुमार यादव व उनके साथी का उपलब्ध कराना बताने पर विधिवत हिरासत में लिया गया। मामले में एंड टू एंड कार्यवाही करते हुये मुख्य सरगना राजकुमार यादव उर्फ राजू एवं मोती मेडिकल हॉल रमना का संचालक रमना झारखण्ड निवासी संजीव कुमार गुप्ता को विधिवत न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक धीरेन्द्र तिवारी आर. 426 अंकित जायसवाल, आर. 765 देवकुमार की सराहनीय भुमिका रही है।
