संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/9111740798

थाना कुसमी जिला बलरामपुर रामानुजगंज
कुसमी की घुटरा डिह में टोनही के शक में 45 वर्ष की अधेड़ महिला को टांगी से मारकर किया हत्या।कुसमी पुलिस की तत्परता से 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा जेल।

कुसमी की घुटराडीह में 45 वर्ष की अधेड़ महिला को टोनही की आशंका पर आरोपिया ने टांगी से मारकर किया हत्या, आरोपिया को 24 घंटे के भीतर कुसमी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
विवरण:– इस प्रकार है कि थाना कुसमी क्षेत्रांतर्गत ग्राम घुटराडीह में दिनांक 07/12/2025 के शाम करीब 16/00 बजे मृतिका श्रीमती चंद्रकली पति केश्वर राम नगेशिया उम्र 45 वर्ष सा. ग्राम घुटराडीह थाना कुसमी अपने घर की बाड़ी में काम कर रही थी कि उसी ग्राम की पड़ोसी महिला ने जादू टोना करने की शंका में मृतिका चंद्रकली पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, कुल्हाड़ी के वार से आई गंभीर चोटों के कारण मृतिका की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। जिसपर थाना कुसमी में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपिया को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपिया ने बताया कि आरोपिया के कुल 06 बच्चे हुए थे, जिनमें से चार बच्चों की पूर्व में विभिन्न कारणों से मृत्यु हो चुकी है, उसे आशंका थी कि उसके पड़ोस में रहने वाली मृतिका चंद्रकली ने ही उसके बच्चों को जादू टोना कर दि थी इस लिए उसे मार दिया गया।
आरोपिया द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर आज दिनांक 08/12/2025 को विधिवत इस अपराध क्रमांक 103/25 धारा – 103 (1) बी.एन.एसगिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
