संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/9111740798

बलरामपुर,,जमीन फर्जीवाड़ा में ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,जांच कर कारवाई की मांग की।

जिला बलरामपुर रामानुजगंज
भारी संख्या मे ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा शिकायत
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में शासकीय और भू–स्वामी की भूमि पर अवैध रूप से अपने परिवार के नाम चढ़ाने का गंभीर लगाते हुए सात ग्राम पंचायत क्षेत्र में लगभग 60–70 एकड़ भूमि पर फर्जी ऑनलाइन नामांतरण करने की शिकायत कलेक्टर बलरामपुर को दी गई है..
ग्रामीणों द्वारा दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि राजस्व तहसीलदार और पटवारी की मिलीभगत से कुछ व्यक्तियों ने अपने परिवार के सदस्यों नाम पर अवैध रूप से जमीन दर्ज करा ली है।तो वही शिकायतकर्ताओं का कहना है कि ये जमीन वर्षों से गांव के ही परिवार खेती-बाड़ी कर जीवनयापन कर रहे थे, लेकिन अचानक ऑनलाइन रिकॉर्ड में जमीन कुछ अन्य परिवारों के नाम दर्ज पाई गई।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन नामांतरण के दौरान दस्तावेजों में भारी हेरफेर की गई तथा गांव वालों की जानकारी के बिना ही संपूर्ण प्रक्रिया पूरी कर ली गई.. ग्रामीणों ने बताया कि जब वे इस संबंध में तहसील कार्यालय गए तो उचित कार्रवाई नहीं हुई और न ही मामले की जांच की गई..
ग्रामीणों ने कलेक्टर से उच्च स्तरीय जांच कराने, दोषी अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और अवैध नामांतरण को तत्काल निरस्त करने की मांग की है..
जिले में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय पर कार्रवाई न हुई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
