बलरामपुर,,सेमरसोत – प्रतापपुर मार्ग पर यातायात , पुलिस एवं परिवहन, विभाग की संयुक्त विशेष चेकिंग अभियान ।

Samwad Chhattisgarh

प्रधान संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/9111740798


बलरामपुर-रामानुजगंज अंतर्गत सेमरसोत – प्रतापपुर मार्ग पर यातायात , पुलिस एवं परिवहन, विभाग की संयुक्त विशेष चेकिंग अभियान ।

सेमरसोत- प्रतापपुर प्रतिबंधित मार्ग पर 15 ट्रक चालको पर नो एंट्री के साथ ही अन्य कार्यवाही, वसूले 49200/- का जुर्माना ।

भारी वाहन प्रतिबंधित सेमरसोत- प्रतापपुर मार्ग पर चली चलानी कार्यवाही वसूले 49200/- का शमन शुल्क ।

सेमरसोत- प्रतापपुर भारी वाहन प्रतिबंधित मार्ग पर 15 ट्रक चालकों के काटे चालान ।


इन दिनों बलरामपुर पुलिस और परिवहन विभाग अलग ही एक्शन मोड पर नजर आ रही है । इसी तारतम्य में  जिला बलरामपुर -रामानुजगंज अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर (भा.पु.से) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिले में सड़क दुर्घटना मे कमी लाने पुलिस एवं परिवाह विभाग द्वारा सेमरसोत – प्रतापपुर रोड़ पर अटल चौक डावरा के पास यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा  विशेष चेकिंग अभियान के तहत्  चालानी कार्यवाही के दौरान यात्री बसो, ट्रैक्टरों आदि को संयुक्त जांच टीम द्वारा चेक किया गया। पुलिस विभाग द्वारा  बिना सीट बेल्ट वाहनो में 02 प्रकारण 1000, नियम तोड़ने 07 प्रकरण 2100, आदेशों की अवहेलना करने 07 प्रकण 2100 रु तथा रंगीन फिल्म 02 प्रकरण 4000, नो एंट्री 15 प्रकरण 30000, तथा परमिट शर्तों का उल्लंघन 01 प्रकरण में 5000 रु कुल 34 प्रकरणों में  की कार्यवाही में कुल  44200 समन शुल्क वसूल किया गया। तथा परिवहन विभाग द्वारा 01 प्रकरण में 5000 का ऑनलाइन चालान काटा  गया। जुमला कुल 35 प्रकरण में 49200 शमन शुल्क वसूल किया गया। साथ ही वाहन चालकों के ड्राइविंग लायसेंस का भी निलंबन हेतु कार्यवाही किया जायेगा।
पुलिस एवं परिवहन टीम द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने संबंधित जानकारी दि गई। वाहन संबंधी सभी प्रकार के दस्तावेजो को साथ रखने, के साथ गुड सेमेरिटन को बढ़ावा देने सड़क दुर्घटना होने पर तुरंत पुलिस एवं अस्पताल को सूचना देने, घायलो को अस्पताल शीघ्र ईलाज हेतु अस्पताल पहुंचाने पहल किया गया।

Share This Article