कुसमी,,भूलसी धान खरीदी केंद्र का पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ, पहले दिन 110 क्विंटल धान की खरीदी।

Samwad Chhattisgarh

कुसमी,,भूलसी धान खरीदी केंद्र का पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ, पहले दिन 110 क्विंटल धान की खरीदी


कुसमी तहसीलदार रॉकी एक्का की मौजूदगी में हुआ उद्घाटन, बीडीसी अनीता सिंह रहीं मुख्य अतिथि, किसानों में दिखा उत्साह

✍️✍️संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍️✍️

कुसमी (बलरामपुर)। विकासखंड कुसमी के ग्राम भूलसी में आज धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार कुसमी रॉकी एक्का की मौजूदगी में धान मंडी का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भूलसी क्षेत्र की बीडीसी अनीता सिंह उपस्थित रहीं। जनप्रतिनिधियों, मंडी प्रबंधन एवं किसानों की उपस्थिति में धान खरीदी की शुरुआत हुई।

धान खरीदी केंद्र के शुभारंभ अवसर पर परंपरागत रूप से पूजा-अर्चना कर किसानों की खुशहाली एवं धान खरीदी कार्य के सफल संचालन की कामना की गई। इसके बाद केंद्र में विधिवत धान खरीदी प्रारंभ हुई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीण किसानों ने भाग लिया और खरीदी केंद्र शुरू होने पर खुशी जाहिर की।

धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक नेत लाल ठाकुर ने खरीदी प्रक्रिया के सुचारू संचालन को लेकर व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस दौरान किसान नसरुल्लाह खान, प्रभात रंजन सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे। किसानों की मौजूदगी में पहले दिन लगभग 110 क्विंटल धान की खरीदी की गई।

ग्राम भूलसी में धान खरीदी केंद्र शुरू होने से आसपास के किसानों को धान विक्रय के लिए सुविधा मिलेगी। स्थानीय स्तर पर खरीदी केंद्र उपलब्ध होने से किसानों को दूर स्थित केंद्रों तक धान ले जाने की परेशानी एवं अतिरिक्त परिवहन खर्च से राहत मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किसानों से शासन द्वारा निर्धारित नियमों के तहत धान विक्रय करने तथा खरीदी केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की।

भूलसी धान खरीदी केंद्र में पहले दिन ही लगभग 110 क्विंटल धान की खरीदी होना किसानों के उत्साह और खरीदी व्यवस्था की शुरुआत का सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। अब आगामी दिनों में केंद्र के माध्यम से क्षेत्र के किसानों का धान समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।

Share This Article
error: Content is protected !!