कुसमी ,,कांग्रेस परिवार ने मनाया कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हरीश मिश्रा का जन्म दिन।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

पूर्व जनपद उपाध्यक्ष कुसमी एवं वर्तमान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी के मार्गदर्शक कांग्रेस संगठन के मजबूत स्तंभ,  हरीश मिश्रा जी का धूम धाम से मनाया गया जन्मदिन ।

कांग्रेस विचारधारा की जीवंत पहचान हैं। मिश्रा जी ने अपने लंबे राजनीतिक अनुभव, संघर्षशील जीवन और निस्वार्थ सेवा भाव से कुसमी क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान की है। संगठन को सात बार नेतृत्व देकर आपने यह सिद्ध किया है कि जब नेतृत्व ईमानदार और समर्पित होता है, तो कार्यकर्ता स्वयं शक्ति बन जाते हैं।

सभी युवाओं के लिए आप हमेशा प्रेरणास्रोत रहे हैं। सुख–दुख में साथ खड़े रहकर, सही मार्गदर्शन देकर और हर युवा को नई पहचान दिलाने का कार्य आपने किया है। कांग्रेस के “कप्तान” के रूप में आपकी निर्णय क्षमता, संगठनात्मक समझ और जनसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए अनुकरणीय है।
       
इसी तरह ऊर्जा व जोश के साथ कांग्रेस संगठन और समाज को दिशा देते रहें। आपका आशीर्वाद और मार्गदर्शन सभी युवाओं के लिए सदैव पथप्रदर्शक बना रहे।
जन्मदिन की पुनः हार्दिक शुभकामनाएं।

किसानों, मजदूरों व सफाईकर्मियों के साथ जनसेवा के संकल्प के रूप में मनाया गया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश मिश्रा जी का जन्मदिन, कुसमी में दिखी कांग्रेस की मजबूत एकजुटता नगरवासी एवं ग्रामीण भी रहे भारी संख्या में मौजूद।


नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद भगत जी के नेतृत्व में कांग्रेस परिवार ने कुसमी बस स्टैंड स्थित कॉपरेटिव बैंक परिसर में किसानों, मजदूरों और आमजन के बीच पहुंचकर लड्डू वितरित कर खुशियां साझा कीं।


इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद भगत जी ने कहा कि ब्लॉक अध्यक्ष हरीश मिश्रा जी पारिवारिक स्वास्थ्य कारणों से आज कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके, किंतु कांग्रेस संगठन ने परंपरा अनुसार उनके जन्मदिन को जनसेवा और सामाजिक एकजुटता के रूप में मनाया। उन्होंने कहा कि हरीश मिश्रा जी कांग्रेस के ऐसे सशक्त नेता हैं, जो सदैव किसानों, मजदूरों, सफाईकर्मियों और समाज के अंतिम व्यक्ति के सुख-दुख में खड़े रहते हैं। आज का आयोजन उन्हीं विचारों और मूल्यों को समर्पित है।


इसके पश्चात कांग्रेस परिवार नगर पंचायत कुसमी की सफाईकर्मी बहनों के बीच पहुंचा, जहां उन्हें मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एक सफाईकर्मी बहन ने भावुक होते हुए कहा कि हरीश मिश्रा जी हर वर्ष स्वयं उपस्थित होकर हम लोगों का सम्मान बढ़ाते हैं, आज भी हम उनका इंतजार कर रहे थे और उनके तथा उनके परिवार के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।
       
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद भगत जी, पूर्व उपाध्यक्ष जावेद रहमानी जी (भोला), युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर जी, उपाध्यक्ष मुदस्सिर इराकी जी, महासचिव वेदांत भारती जी, युवा कांग्रेस की पूर्णिमा सेमरिया जी, वार्ड क्रमांक 06 के पार्षद अमरनाथ जी, वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद विनीता टोप्पो जी, भूलसी सरपंच राजेश एक्का जी, युवा नेता लव कश्यप जी, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
👇🏻
पूरे कार्यक्रम में कांग्रेस संगठन की मजबूत एकजुटता, सामाजिक प्रतिबद्धता और जनसेवा की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली, जो यह दर्शाती है कि कांग्रेस केवल राजनीति नहीं, बल्कि जनता के साथ खड़े रहने का संकल्प है।

Share This Article