✍🏻संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर

कुसमी,, जनपद पंचायत को मिला नया नेतृत्व, संजय दुबे ने संभाला मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार
कुसमी, 01 जुलाई 2026।
शासन के आदेशानुसार कुसमी जनपद पंचायत में नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के रूप में संजय दुबे ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन प्रारंभ किया।
संजय दुबे वर्तमान में जनपद पंचायत राजपुर में भी मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं।

इससे पूर्व वे कुसमी जनपद पंचायत में भी मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके पूर्व कार्यकाल में प्रशासनिक कार्यों के सफल संचालन और विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन को देखते हुए क्षेत्र में उनकी कार्यशैली की सराहना की जाती रही है।
पदभार ग्रहण करने के अवसर पर जनपद पंचायत कुसमी के उपाध्यक्ष अशोक सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सभी ने जनपद क्षेत्र के विकास कार्यों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद जताई।
