कुसमी,,दर्दनाक सड़क हादसा: ब्रेक फेल होने से पेड़ से टकराई पिकअप, तीन की मौत, छह गंभीर रूप से घायल।

Samwad Chhattisgarh

✍🏻✍🏻संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻✍🏻

कोरंधा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढुकुटोली मोड के पास दर्दनाक सड़क हादसा: ब्रेक फेल होने से पेड़ से टकराई पिकअप, तीन की मौत, छह गंभीर घायल

कुसमी/करौंधा। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करौंधा से करीब एक किलोमीटर दूर देवरी से प्रेमनगर काली मिट्टी लेने जा रही पिकअप वाहन क्रमांक CG 15 DP 2749 अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में दो महिलाओं और एक 09माह बच्ची की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल घायलों को किया गया अंबिकापुर रेफर।

जानकारी के मुताबिक ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हुई पिकअप


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे पिकअप वाहन देवरी से प्रेमनगर की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान वाहन का ब्रेक फेल हो गया, जिसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना के समय वाहन में बच्चों सहित करीब 19 लोग सवार बताए जा रहे हैं।

वाहन के पेड़ से टकराते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

हादसे में दो महिलाओं और एक 09 महीने की बच्ची कि भी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाते समय आधे रास्ते पर हो गई मौत।

दुर्घटना में किरण खेस, पति कपिल खेस तथा सूरजमणि, पति बालेश्वर एक्का की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही संबंधित गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कोरंधा पुलिस ने मृतकों को पोस्ट मॉडम पश्चात परिजनों को सौंप दी।

         छह गंभीर घायलों को अंबिकापुर रेफर

हादसे में घायल लोगों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए छह घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया है।

रेफर किए गए घायलों में एलिना भी थी लेकिन उसकी भी आधे रास्ते पर हो गई मौत  गंभीर रूप से घायलों में मनीषा कुजूर पति अजीत कुजूर, सुनीता किंडो पति रामदास, इंदु पति अशोक किंडो, मानमती पति खुजराम तथा कुसुम पति धनी शामिल बताए गए हैं।

वहीं अन्य घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में जारी है।

           अस्पताल में जुटे परिजन और ग्रामीण

हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी पहुंच गए। अस्पताल में अचानक घायलों की संख्या बढ़ने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। परिजन अपने-अपने लोगों की स्थिति जानने के लिए अस्पताल में मौजूद रहे।

         कोरंधा पुलिस ने तत्काल शुरू की जांच

प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह वाहन का ब्रेक फेल होना बताई जा रही है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन गांव का ही बताया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों, वाहन की स्थिति और उसमें सवार लोगों की संख्या सहित अन्य बिंदुओं की जांच कर रही है। हादसे में दो लोगों की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Share This Article