कुसमी,,क्षेत्रीय विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने किया लावा जलाशय सिंचाई योजना निर्माण का भूमि पूजन। 

Samwad Chhattisgarh

(pardhan sampadek jasim khan samwad chhatisgarh news kusmi Balrampur)

कुसमी लौकशपुर ,,लावा जलाशय सिंचाई योजना का निर्माण का भूमि पूजन  क्षेत्रीय विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने किया।



जल संसाधन विभाग द्वारा सामरी विधानसभा के कुसमी विकाशखंड ग्राम पंचायत लौकशपुर लावा जलाशय सिंचाई योजना का भूमि पूजन बिगड़ते मौसम झमाझम बारिश के बीच क्षेत्रीय विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने किया , लावा जलाशय योजना टेंडर के माध्यम से मेसर्स सिंसियर कंट्रक्शन को लगभग 25 करोड़ 99 लाख के लगत से निर्माण प्रारंभ।

क्षेत्रीय विधायक ने फावड़ा चलकर किया जिससे छेत्र वासियों को पानी की कमी ना हो व सिंचाई का लाभ मिल सकेगा, लगभग इस योजना का लाभ आधा दर्जन से अधिक गांव लाभान्वित होंगे । शुभारंभ कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शशि टोप्पो जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामुनि निकुंज व जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी लौकशपुर सरपंच कुंवर साय काजिया उप सरपंच विनय यादव विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण पैकरा भाजपा नेता राजेश्वर गुप्ता , राजा गुप्ता , इंदर निकुंज मौजूद रहे ।

Share This Article